Unique Temple: पाकिस्तान के लाहौर में इस स्थान पर श्री राम पुत्र ने त्यागे थे प्राण, यहां आज भी मौजूद है प्राचीन मंदिर

भगवान श्री राम के मंदिर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। यहां तक कि भगवान राम के परिवार के किसी न किसी सदस्य का मंदिर भी आपको देश-विदेश के किसी न किसी स्थान पर मिल ही जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भगवान श्री राम के पुत्रों का एक भी मंदिर नहीं है। जी हां, भारत में ऐसा कोई मंदिर नहीं है जहां लव-कुश की पूजा होती है, मगर पाकिस्तान में लव का मंदिर स्थापित है जहां श्री पुत्र लव ने अपने प्राण त्यागे थे। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें कई रोचक तथ्य इस मंदिर से जुड़े बताए जिनके बारे में आज हम आपके साथ साझा करेंगे।
पकिस्तान में कहा हैं लव मंदिर?

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आने वाले लाहोर में है श्री राम के पुत्र लव का मंदिर। यह मंदिर लाहोर किले के अंदर स्थापित है। आज के समय में यह मंदिर खंडर का रूप ले चुका है, लेकिन जब पकिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था तब इस मंदिर में न सिर्फ हिन्दू बल्कि सिख भी पूजा किया करते थे। यह वही स्थान है जहां श्री राम के पुत्र लव ने प्राण त्यागे थे।
यह भी पढ़ें: Unique Temple: क्यों होती है इस मंदिर में श्री कृष्ण के साथ बीमार बुढ़िया की पूजा?
क्या है लव मंदिर का रहस्य?

पौराणिक मान्यताएं कहती हैं कि लव मंदिर जिस जगह पर खड़ा है उसी जगह पर श्री राम के पुत्र लव ने अपने प्राण त्यागे थे। कथा अनुसार, लव ने माता सीता की भांति ही पृथ्वी में खुद को ध्यानांत्रित कर लिया था। बाद में उसी जगह पर लवपुरी की प्रजा ने एक मंदिर का निर्माण किया था। तभी से यह मंदिर वहां स्थापित है, लेकिन अब इस मंदिर में कोई पूजा नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Unique Temples: ऐसे मंदिर जहां पुरुषों का जाना है सख्त मना
क्या लाहौर ही था लुवपूरी राज्य?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज जिस जगह को लाहौर कहा जाता है वह स्थान कभी लवपुरी के नाम से जाना जाता था। यह वही स्थान है जो श्री राम के पुत्र लव का साम्राज्य कहलाया करता था। ऐसा कहते हैं कि जब श्री राम के अपने धामा लौटने का समय आया तब उन्होंने इस स्थान को लवपुरी नाम प्रदान करते हुए इसे अपने पुत्र लव को सौंपा था। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि बाद में मुघलों के भारत पर शासन करने के दौरान अन्य जगहों की तरह ही लवपुरी का नाम बदल कर लाहौर रख दिया गया।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- कहां है श्री राम पुत्र कुश का मंदिर?
- भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में कुश गांव में स्थापित है कुश देव मंदिर जो श्री राम के पुत्र कुश को समर्पित है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।