Unique Temple: क्यों होती है इस मंदिर में श्री कृष्ण के साथ बीमार बुढ़िया की पूजा?

ब्रज के किसी भी क्षेत्र में मौजूद कोई सा भी मंदिर क्यों न हो सब में श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा के दर्शन होते हैं, लेकिन आज हम आपको ब्रज धाम के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बीमार बूढ़ी के साथ पूजे जाते हैं श्री कृष्ण।  
Updated:- 2025-04-09, 15:29 IST
krishna kubja temple

श्री कृष्ण की लीला स्थली ब्रज धाम में श्री कृष्ण और राधा रानी के कई मंदिर प्राचीन समय से ही स्थापित हैं। कुछ मंदिर तो ऐसे भी हैं जो द्वापरयुग से ही अब तक ब्रज स्थल में मौजूद हैं। ब्रज के किसी भी क्षेत्र में मौजूद कोई सा भी मंदिर क्यों न हो सब में श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा के दर्शन होते हैं, लेकिन आज हम आपको ब्रज धाम के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ प्राचीन है बल्कि श्री कृष्ण की लीला का अनोखा साक्षात्कार भी करवाता है। इस मंदिर के बारे में हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमारे साथ कई रोचक तथ्य सांझा किए।

कहां होती है एक बीमार बुढ़िया के साथ श्री कृष्ण की पूजा?

krishna kubja mandir ke bare mein

उत्तरप्रदेश के मथुरा में स्थापित है एक मंदिर जिसमें श्री कृष्ण की पूजा राधा रानी के साथ नहीं बल्कि एक बीमार बुढ़िया के साथ की जाती है। इस मंदिर के बारे में कम ही लोगों को पता है और इसी कारण से इस मंदिर में लोगों का आना जाना नहीं है, यही वजह है कि यह मंदिर अब खंडर का रूप लेता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Teeth Temple: इस अनोखे 'दांत के मंदिर' में पूजे जाते हैं ये भगवान 

असल में हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वह मथुरा के अंतापारा इलाके में है जो मथुरा के परिक्रमा मार्ग में पड़ता है। यह मंदिर विश्राम घाट पर स्थित है। इस मंदिर में कुब्जा नाम की एक बूढ़ी अम्मा की पूजा श्री कृष्ण के साथ की जाती है। कुब्जा और श्री कृष्ण की पौराणिक कथा भी धर्म-ग्रंथों में मौजूद है।

क्यों होती है श्री कृष्ण की बीमार बुढ़िया के साथ पूजा?

krishna kubja mandir ki kahani

पौराणिक कथा के अनुसार, जब श्री कृष्ण कंस का वध करने के लिए मथुरा पहुंचते थे, तब उनकी भेंट कुब्जा नाम की एक वृद्ध महिला से हुई थी जो कोढ़ की बीमारी से ग्रसित थी और उसके कूबड़ निकला हुआ था। मथुरा के सभी लोग उसे कुब्जा कहकर बुलाते थे और उसका मजाक बनाया करते थे।

जब श्री कृष्ण उससे मिले तो उन्होंने न सिर्फ कुब्जा का कोढ़ और उसका कूबड़ ठीक क्र दिया था बल्कि उसे अपार सौंदर्य भी प्रदान किया था। कुब्जा कंस की सेविका थी लेकिन वह परम विष्णु भक्त थी। इसी कारण से उसे कृष्ण कृपा प्राप्त हुई। जिस स्थान पर यह चमत्कार हुए उसी जगह आज ये मंदिर है।

यह भी पढ़ें: Unique Temple: इस मंदिर में नृत्य करके महिलाएं करती हैं मनोकामना पूरी 

ऐसा माना जाता है कि कृष्ण कुब्जा मंदिर में जो भी कोई दर्शन करने जाता है और वाहना की रज उठाकर अपने शरीर के गावों पर लगाता है उसे चर्म रोगों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है और सुंदरता प्राप्त होती है। कथा के अनुसार, श्री कृष्ण ने भी यही वरदान कुब्जा को प्रदान किया था।

krishna kubja mandir ki katha

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।