सुख-समृद्धि के लिए घर में रखें ये पवित्र पुराण, मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी

पुराण भारतीय संस्कृति और परंपरा महत्व हिस्सा है। इसमें कई सारी ज्ञान, नैतिकता और आध्यात्मिक मिलती हैं। इसलिए हिंदू धर्म में कुछ पुराणों को अहम दर्जा दिया गया है। आर्टिकल में जानते हैं किन पुराण की किताबों को आप अपने घर में रख सकते हैं। 
image

हिंदू धर्म में जितनी महत्वता हमारी पूजा को दी जाती है। उतना ही महत्व हमारी पुराण की किताबों का भी है। इसलिए इसे हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा माना गया है। इसमें धर्म और आध्यात्मिक की बाते होती है। इससे हमें अपने जीवन में होने वाले बदलाव और नए रास्ते की राह मिलती है। इसे आप घर पर भी रख सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आर्टिकल में बताते हैं किन पुराणों को आप अपने घर में रख सकते हैं।

श्रीमद्भागवत पुराण

आपको अगर भगवान कृष्ण के जीवन, लीलाओं और भक्ति मार्ग का विस्तृत वर्णन के बारे में जानना है, तो ऐसे मे आप श्रीमद्भागवत पुराण को अपने घर पर रख सकते हैं। इस पुराण को पढ़ने से आपको जीवन का नया लक्ष्य प्राप्त होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे आपके आसपास अच्छा वातावरण होता है। सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसे आप घर पर रखकर रोजाना भी इसको विस्तार से पढ़ सकते हैं।

स्कंद पुराण

Skand puran

यह सबसे बड़ा पुराण है, जिसमें विभिन्न तीर्थ स्थलों, मंदिरों, व्रतों और उनके महत्व के बारे में बताया गया है। इसे घर में रखने का फायदा ये होता है कि इससे आपको धार्मिक स्थानों और संस्कृति के बारे में पता चलता है। साथ ही, धार्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमारे आसपास होता है। इसलिए आप इसे अपने घर पर रख सकती हैं।

शिव पुराण

Shiv puran

भगवान शिव की महिमा के बारे में विभिन्न रूपों में जानना है, तो इसके लिए आप शिव पुराण को जरूर पड़ें। इससे आपको शिवलिंग पूजा का महत्व भी जानने को मिलेगा। इसे घर पर रखने का फायदा आध्यात्मिक उन्नति होता है। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। घर में इसे रखने से घर में भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। साथ ही, आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप इसे रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिव पुराण सुनने मात्र से ही मिलते हैं ये अनगिनत लाभ

हरिवंश पुराण

हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है हरिवंश पुराण जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अवतार और लीलाएं लिखी हुई हैं। जब घर में कोई गर्भवती महिला होती है, तो इसे पढ़ाया जाता है। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। इसलिए अक्सर घरों में हरिवंश पुराण की किताब को रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें:क्या महिलाएं कर सकती हैं शिव पुराण का पाठ?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP