नौतपा का आरंभ 25 मई, दिन रविवार से होगा औरिसका समापन 6 जून, दिन रविवार को होगा। नौतपा के दिन जहां एक ओर सूर्य देव की उपासना का बड़ा महत्व माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर इस दौरान पवित्र नदी में स्नान और दान करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि नौतपा के दिन कौन से ऐसे 5 श्लोक हैं जिनका बारी-बारी से रोजाना एक-एक कर पाठ करना चाहिए एवं क्या हैं इससे मिले वाले लाभ। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि नौतपा के नौ दिनों में किन 5 श्लोकों का जाप करें।
भगवद्गीता का श्लोक: नौतपा के नौ दिन सूर्य देव की पूजा के बाद भगवद्गीता के 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहो न स्यात् कर्म ते मङ्गलो न हि।।' इस श्लोक का 11 बार जाप करें। इससे आपके कर्म धर्म सांगत बनेंगे और आपको जीवन में हर कार्य में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
महाभारत का श्लोक: यूं तो महाभारत पढ़ना या घर में रखना वर्जित माना गया है, लेकिन नौतपा के दौरान अगर महाभारत के 'यत्र नात्यासने रमन्ते, तत्र देवता रमन्ते' इस मंत्र का नौ दिन जाप किया जाए तो इससे पारिवारिक क्लेश दूर होता है। इस मंत्र का अर्थ है जहां स्त्री पूजी जाती है, वहां देवता प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें: Nautapa 2025 Surya Ke Naam: नौतपा के दौरान सूर्य देव के कौन से 12 नामों का जाप करना चाहिए?
रामायण का श्लोक: नौतपा के दौरान रामायण के 'नाम कामतरु काल कराला। सुमिरत समन सकल जग जाला।।' मंत्र का जाप रोजाना करें। इस मंत्र का जाप करने से यश में वृद्धि होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होने लगती है। इस मंत्र का जाप 21 बार करना चाहिए।
वेदों का श्लोक: नौतपा के दौरान 'बुद्धि कर्मानुसारिणी।' श्लोक का जाप करना भी शुभ माना जाता है। नौतपा के नौ दिन इस श्लोक का जाप 11 बार करें। यह श्लोक वेदों से लिया गया है। इस श्लोक का सार यही है कि तलवार से भी तेज मनुष्य की बुद्धि होती है। इस श्लोक के जाप से बुद्धि बल बढ़ता है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Nautapa 2025: नौतपा के दौरान करें पूर्व दिशा से जुड़े ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
उपनिषदों का श्लोक: उपनिषदों का सबसे शक्तिशाली श्लोक 'विद्या मित्रं प्रवासेषु भार्या मित्रं गृहेषु च।' यह माना जाता है। ऐसे में इस श्लोक के जाप से विद्या की प्राप्ति होती है, ज्ञान का संचार होता है। नौतपा के नौ दिन इस श्लोक का जाप 11 या 21 बार करें। इससे करियर में भी सफलता मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।