Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:34 PM IST

क्या शिव पुराण का पाठ शाम को कर सकते हैं?

हिंदू धर्म में शिव पुराण पढ़ने का विशेष महत्व है। वहीं इसे पढ़ने के नियम भी विस्तार से बताए गए हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-11-08, 13:00 IST
can we recite shiv puran during evening

शिव पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है और भगवान शिव के जीवन, लीलाओं और धार्मिक महत्व को समर्पित है। यह पुराण न केवल शिव भक्तों के लिए बल्कि हिंदू धर्म के सभी अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है।

शिव पुराण में भगवान शिव के जन्म, विवाह, उनके विभिन्न अवतार और लीलाओं का विस्तृत वर्णन मिलता है। इस पुराण में शिव तत्वज्ञान, योग, ध्यान और मोक्ष प्राप्ति के बारे में गहन जानकारी दी गई है। शिव पुराण पढ़ने से आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है और मन शांत होता है। शिव पुराण पढ़ने से भगवान शिव के प्रति प्रेम और भक्ति बढ़ती है।

शिव पुराण में वर्णित मूल्यवान शिक्षाएं व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या शिव पुराण का पाठ शाम को कर सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानत हैं।

क्या शिव पुराण का पाठ शाम को कर सकते हैं?

lord-shiva-sons-name

शिव पुराण का का पाठ शाम को विधिवत रूप किया जा सकता है। आपको बता दें, भगवान शिव की पूजा भी प्रदोष काल में ही करने से उत्तम परिणाम मिलते हैं। इसलिए अगर आप शिव पुराण का पाठ शाम के समय करने का सोच रहे हैं, तो आप कर सकते हैं। शिव पुराण का पाठ करने के दौरान नियमों का पालन विधिवत रूप से करें और शुद्धता का खास ध्यान रखें। साथ ही जो जातक शिव पुराण का पाठ कर रहे हैं, उन्हें जमीन पर सोना चाहिए। साथ ही प्याज-लहसून का भी सेवन नहीं करना चाहिए। शिव पुराण का पाठ शांत और एकांत वातावरण में करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - शिव पुराण सुनने मात्र से ही मिलते हैं ये अनगिनत लाभ

शिव पुराण का पाठ करने का महत्व क्या है?

4-zodiac-prediction

शिव पुराण का पाठ करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह पुराण कर्म और उसके फल की बात करता है। इससे हमें समझ में आता है कि अच्छे कर्मों का फल कैसे प्राप्त होता है और बुरे कर्मों से बचना चाहिए। शिव पुराण के पाठ से विभिन्न रोगों और संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - शिव पुराण की कथा सुनने के दौरान इन चीजों का रखें विशेष ध्यान

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।