Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सबसे पहले सुबह जरूर करें इनकी पूजा, व्रत का मिलेगा दोगुना फल

Karwa Chauth 2023 Puja: हिन्दू धर्म में महिलओं द्वारा पति के लिए अनेकों व्रत रखे जाने का वर्णन मिलता है।
इन्हीं में से एक है करवा चौथ का व्रत। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस व्रत का पालन करने और विधि-विधान से इसे पूर्ण करने से अखंड सौभग्य मिलता है और पति की रक्षा होती है।
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विधान होता है।
वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन चंद्रमा के साथ-साथ किसी और की भी पूज होती है।
ऐसे में आइये जानते हैं कि चंद्रमा के अलावा इस दिन और किस की पूजा करनी चाहिए और क्या हैं उसके लाभ।
करवा चौथ 2023 मां पार्वती की पूजा का महत्व (Karwa Chauth 2023 Significance of Worshiping Goddess Parvati)

- करवा चौथ के दिन प्रातः उठकर माता पार्वती की पूजा सबसे पहले करनी चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि माता पार्वती अखंड सुहागिन के प्रतीक के तौर पर जानी जाती हैं।
- माता पार्वती ने शिव जी से विवाह किया था। शिव जी ने उन्हें अखंड सौभग्य का वरदान दिया था।
- तभी से सुहाग से जुड़ी हर पूजा एवं व्रत में माता पार्वती की पूजा का विशेष स्थान माना जाता है।
करवा चौथ 2023 मां पार्वती की पूजा के लाभ (Karwa Chauth 2023 Benefits of Worshiping Goddess Parvati)

- ग्रंथ कथाओं में वर्णित जानकारी के अनुसार, माता पार्वती की पूजा करने से पति की रक्षा होती है।
- करवा चौथ के दिन मां गौरी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन के सभी सुख प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागिनें न करें ये गलतियां, पति के साथ हो सकती है अनबन
- इस दिन मां गौरी की पूजा से वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) का तनाव दूर हो जाता है और प्यार बढ़ता है।
- करवा चौथ के दिन मां गौरी की पूजा से भगवान शिव का असीम आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से यह जान लें कि सबसे पहले इस दिन किन पूजा करनी चाहिए, क्या है इस पूजा का महत्व और क्या हैं इस पूजा इस मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।