karwa chauth  what not to do in hindi

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सुहागिनें न करें ये गलतियां, पति के साथ हो सकती है अनबन

इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, दिन बुधवार को पड़ने जा रहा है। इस दिन महिलओं को व्रत से जुड़े नियमों का पालन करते हुए सावधानियां बरतनी चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2023-09-08, 17:15 IST

Astro Tips: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन चांद की पूजा करने और व्रत रखने से अखंड सौभग्य मिलता है। 

मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अगर निर्जल इस व्रत को पूर्ण कर लेती हैं तो उनके वैवाहिक जीवन के सभी कष्ट और तनाव हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।

इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, दिन बुधवार को पड़ने जा रहा है। इस दिन महिलओं को व्रत से जुड़े नियमों का पालन करते हुए सावधानियां बरतनी चाहिए।  

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर किन गलतियों को इस दिन करने से सुहागिन महिलाओं को विशेष रूप से बचना चाहिए। 

करवा चौथ 2023 बिना श्रृंगार के न रहें (Karwa Chauth 2023 Do Not Be Without Solah Shringar)

karwa chauth  par kya kare

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Fast Shubh Muhurat 2023: कब है करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त और महत्व समेत जानें चांद निकलने का समय

करवा चौथ 2023 बड़ों का अपमान न करें (Karwa Chauth 2023 Do Not Insult Elders) 

  • करवा चौथ के दिन अपने बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें। इस्नका आशीर्वाद लें।
  • अगर आप बड़ों का अपमान करते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलेगा।

करवा चौथ 2023 काले-सफेद वस्त्र न पहनें (Karwa Chauth 2023 Do Not Wear Black-White Clothes) 

यह विडियो भी देखें

karwa chauth  par kya na kare

  • करवा चौथ का दिन सुहाग का दिन होता है और सुहाग का रंग लाल माना जाता है।
  • ऐसे में करवा चौथ के दिन सफेद, काला या अन्य कोई भी रंग धारण करने से बचें।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: कुंवारी लड़कियां इस तरह रखें होने वाले पति के लिए व्रत

करवा चौथ 2023 इन चीजों का दान न करें (Karwa Chauth 2023 Do Not Donate These Things)  

  • इस दिन सोलह श्रृंगार का सामान कभी दान (हिन्दू धर्म के महादान) नहीं करना चाहिए। यह अशुभ होता है। 
  • इसके अलावा, चांदी या सफेद चावल भी दान करने से निश्चित ही बचना चाहिए।
  • इस दिन चंद्रमा की पूजा होती है इन चीजों के दान से चंद्रमा कमजोर होता है। 

 

अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से करवा चौथ के दिन किन गलतियों को करने से आपको बचना चाहिए, इस अबरे में संपूर्ण जानकारी ले सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;