kamika ekadashi  shubh yoga

Kamika Ekadashi 2024 Shub Sanyog: कामिका एकादशी पर बन रहे हैं ये 7 शुभ योग, चमक सकता है आपका भी भाग्य

कामिका एकादशी के दिन शिववास योग भी बन रहा है जो 31 जुलाई को सुबह 5 बजकर 55 मिनट से दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है। इस योग में एकादशी की पूजा का अक्षय फल मिलता है।
Editorial
Updated:- 2024-07-30, 11:58 IST

सावन माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी इस साल 31 जुलाई, दिन बुधवार को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस दिन कुछ विशेष योगों का निर्माण हो रहा है। इन योगों में अगर भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो इससे पूजा का 100 गुना अधिक फल प्राप्त हो सकता है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो योग और कैसा होगा इन योगों का प्रभाव। 

कामिका एकादशी 2024 के शुभ योग 

कामिका एकादशी के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। ध्रुव योग 31 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त के साथ शुरू होगा और दोपहर के 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

kamika ekadashi  ke shubh yog

ध्रुव योग में भगवान विश्नुआ उर माता लक्ष्मी की पूजा का करने से धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है और घर में माता लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है। 

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें मंत्र और संपूर्ण सामग्री

कामिका एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहने वाला है। इस योग में पूजा से दिव्य सिद्धि प्राप्त होती है।

कामिका एकादशी के दिन शिववास योग भी बन रहा है जो 31 जुलाई को सुबह 5 बजकर 55 मिनट से दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है। 

इस योग में एकादशी की पूजा का अक्षय फल मिलेगा। साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ ही भगवाना शिव की भी कृपा आप पर बरसेगी।

यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी के दिन घर के मंदिर में रखें ये फूल, बनी रहेगी पारिवारिक शांति 

शिववास योग के दौरान भगवान शिव नंदी पर विराजमान रहते हैं। ऐसे में अगर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाए तो इससे मनोकामना पूरी होती है।

kamika ekadashi  ke shubh yoga

कामिका एकादशी को और भी शुभ बनाने के लिए बालव और कौलव करण योगों का निर्माण हो रहा है और साथ ही, रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कामिका एकादशी के दिन कौन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;