image

लड्डू गोपाल को नियमित स्नान कराने का सबसे शुभ समय क्या है?

अगर आप भी लड्डू गोपाल की सेवा नियम से करती हैं और उन्हें स्नान कराने के साथ भोग भी समर्पित करती हैं तो आपको इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि लड्डू गोपाल को स्नान कराने का सबसे शुभ समय कौन सा माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-12-27, 10:01 IST

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को लोग घर में स्थापित करते हैं और उनकी नियमित विधि-विधान के साथ पूजा और सेवा करते हैं। लड्डू गोपाल की सेवा में सबसे मुख्य माना जाता है उन्हें सही समय और नियम के अनुसार स्नान कराना। कान्हा को स्नान कराना भक्ति और प्रेम का सबसे पवित्र स्वरूप माना जाता है। भक्त अपने बच्चे की ही तरह उनका पालन-पोषण करते हैं। उनकी दिनचर्या में उन्हें उठाना, स्नान कराना, वस्त्र पहनाना, भोग लगाना और उन्हें विश्राम देना शामिल होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि लड्डू गोपाल को स्नान कराने का भी एक निश्चित शुभ समय होता है? ज्योतिष के अनुसार यदि सही समय और विधि से स्नान कराया जाए, तो घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। वहीं शुभ समय में स्नान न कराने पर पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आमतौर पर लोग अपनी सुविद्धानुसार ही लड्डू गोपाल को भी स्नान कराते हैं और उनकी सेवा करते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि लड्डू गोपाल को नियमित किस समय स्नान कराना सबसे शुभ होता है।

लड्डू गोपाल को सुबह स्नान करना सबसे शुभ होता है

ज्योतिष के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच का समय किसी भी भगवान की पूजा और स्नान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस समय वातावरण शांत, ऊर्जावान और सात्विक होता है।

laddu gopal snan

यदि आप लड्डू गोपाल को नियमित इसी समय पर स्नान कराती हैं तो यह आपके लिए सबसे शुभ माना जाता है। यदि यह समय संभव न हो, तो सूर्योदय के बाद भी आप 8 बजे तक लड्डू गोपाल को स्नान करा सकती हैं। इस अवधि तक किए गए स्नान और पूजन से देव कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और परिवार के सभी कार्यों में सकारात्मकता आती है। यही नहीं इससे पूजा का पूर्ण फल भी मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या लड्डू गोपाल को नियमित स्नान कराना जरूरी है? जानें ज्योतिष की राय

क्या लड्डू गोपाल को दोपहर के समय स्नान कराना ठीक है?

कई बार हम अपनी सुविधा को देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद भी लड्डू गोपाल को स्नान कराते हैं। दरअसल ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है क्योंकि यदि आप इस समय स्नान या कोई भी पूजा करती हैं तो वो ईश्वर को स्वीकार्य नहीं होती है।

when to bathe laddu gopal

इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक का समय भगवान के स्नान का समय माना जाता है, इसी वजह से इस समय सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में कोई भी पूजन वर्जित माना जाता है। हालांकि यदि आप किसी वजह से लड्डू गोपाल को सुबह स्नान नहीं करा पाई हैं तो आप शाम के 4 से 5 बजे के बीच भी उन्हें स्नान करा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों से स्नान कराना चाहिए?

क्या लड्डू गोपाल को रात के समय स्नान कराना ठीक है?

ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार लड्डू गोपाल को रात के समय स्नान कराना उचित नहीं है। इसका प्रमुख कारण यह है कि रात्रि का समय देवताओं के विश्राम का होता है। इस दौरान पूजा, अभिषेक या स्नान जैसी सेवाएं करना शास्त्रीय दृष्टि से वर्जित माना जाता है। जब सूर्य अस्त हो जाता है, तब वातावरण में तमोगुण यानी शांति और विश्राम की ऊर्जा प्रबल होती है, जबकि स्नान और पूजन के लिए सात्विक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जो केवल प्रातःकाल या दिन के समय अधिक प्रभावी रहती है। रात का समय भगवान के शयन का होता है, इसलिए वैष्णव परंपरा में भी यह नियम है कि जब लड्डू गोपाल शयन करते हैं, तब उन्हें उठाकर किसी भी प्रकार की सेवा या अभिषेक नहीं करना चाहिए।

लड्डू गोपाल की सेवा के नियमों का पालन करते हुए ही नियमित रूप से उन्हें स्नान कराना चाहिए। यही नहीं आपको स्नान के लिए उचित समय का पालन भी करना चाहिए। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;