Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

जीवन में एक बार गौशाला में जरूर करना चाहिए इस चीज का दान, घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि

ऐसा माना जाता है कि गौ माता की पूजा या सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त हो जाता है। यही कारण है कि शास्त्रों में गौ सेवा, गौ दान और गौ के लिए किया गया दान सर्वश्रेष्ठ पुण्य कर्म माना जाता है। 
Updated:- 2025-12-27, 09:05 IST
gaushala mein dawai daan karne ka mahatva

हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ माता को अत्यंत पवित्र और पूजनीय स्थान दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवताओं का वास स्थापित है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि गौ माता की पूजा या सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त हो जाता है। यही कारण है कि शास्त्रों में गौ सेवा, गौ दान और गौ के लिए किया गया दान सर्वश्रेष्ठ पुण्य कर्म माना जाता है। इसी कड़ी में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अगर आपने कभी भी जीवन में कोई भी दान-धर्म नहीं किया है तो सिर्फ एक बार पूरे जीवन काल में गौशाला में एक चीज का दान कर दें, उससे आपको जीवन भर के दान-धर्म के बराबर पुण्य की प्राप्ति होगी और घर एवं जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

गौशाला में क्या दान करने का है सबसे ज्यादा महत्व?

गौशाला में जीवन में कम से कम एक बार जिस चीज का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है, वह है गायों के लिए आवश्यक दवाइयां और चिकित्सा सहायता।  गौशालाओं में अक्सर घायल, बीमार या असहाय गायों को लाया जाता है जिन्हें तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है।

significance of donating medicine to cow shed

गायों के लिए दवाइयां, पट्टियां, दर्द निवारक, कैल्शियम सप्लीमेंट्स, या डॉक्टर के शुल्क के लिए धनराशि का दान करना एक महान जीव-रक्षा का कार्य है। चारा और भोजन देना तो गौ सेवा का एक हिस्सा है, लेकिन घायल या बीमार गाय को जीवनदान देना सबसे बड़ा पुण्य है।

यह भी पढ़ें: Astro Signs: रास्ते में दिख जाए मरी हुई गाय तो इसका क्या अर्थ है?

जब आप गायों के इलाज में मदद करते हैं तो आप उन्हें पीड़ा से मुक्ति दिलाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जब आप किसी प्राणी के कष्टों को दूर करते हैं तो आपके अपने जीवन के कष्ट और बाधाएं दूर हो जाती हैं। गायों की बीमारी दूर करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

गायों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। गायों के लिए चिकित्सा सेवा का दान कुंडली में मंगल ग्रह को भी मजबूत करता है। दवाइयों के साथ-साथ, गौशाला में कई अन्य प्रकार के दान भी अत्यंत शुभ माने जाते हैं।

benefits of donating medicine to cow shed

गायों को पौष्टिक हरा चारा और गुड़ खिलाना सबसे सरल और शुभ दान है। यह उन्हें पोषण देता है और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। किसी असहाय या दूध न देने वाली गाय को कुछ समय या जीवनभर के लिए गोद लेना आपके सौभाग्य को जगा देता है।

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन गाय को पीली चीजें खिलाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

गौशाला में टीन शेड, पानी के हौज या किसी शेल्टर के निर्माण में आर्थिक मदद करना भी बहुत फलदायी होता है। इससे गायों को सुरक्षित और आरामदायक आश्रय मिलता है। इस कर्म से आपको सिर्फ पुण्य की नहीं बल्कि धन-धान्य एवं असीम वैभव की भी प्राप्ति होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi   

FAQ
गाय को गुड़-रोटी खिलाने के ज्योतिष लाभ क्या हैं?
गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कुंडली में ग्रहों का प्रकोप कम होता है, बिगड़े काम बनते हैं, सूर्य दोष दूर होता है, धन-समृद्धि मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पहले के समय में घर को गाय के गोबर से क्यों लीपा जाता था?
गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसके अलावा, गया के गोबर में मां लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में जहां एक ओर गाय के गोबर को घर की दीवारों या फर्श पर लीपने से देवी-देवताओं की कृपा होती है। वहीं, दूसरी ओर गाय के गोबर को घर के फर्श या दीवारों पर लीपने से मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।