aaj ka panchang 27 december 2025

Aaj Ka Panchang 27 December 2025: शनिवार के दिन त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग, आज का पंचांग देखकर जानें सभी शुभ मुहूर्त

आज का दिन शनिवार का दिन है जो कि शनि देव से जुड़ा है और कर्म फल दाता शनि देव ही हैं आज चंद्रमा मीन राशि में स्थित है और पूर्व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव सुबह 9:10 तक रहेगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-27, 07:01 IST

27 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन सामान्य रूप से शनि देव को समर्पित है आज पौष मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है जो की दोपहर में 1:11 तक रहेगी। सप्तमी तिथि सूर्य नारायण को समर्पित होती है और स्थिति के देवता चित्र भानु होते हैं इस दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। त्रिपुष्कर योग के कारण भी आज का दिन विशेष महत्व रखता है।

त्रिपुष्कर का अर्थ तीन गुना प्रभाव देना होता है आज के दिन किए गए कोई भी कार्यों का तीन गुना फल मिलता है चाहे वह सकारात्मक कार्य हो या नकारात्मक। आज का दिन शनिवार का दिन है जो कि शनि देव से जुड़ा है और कर्म फल दाता शनि देव ही हैं आज चंद्रमा मीन राशि में स्थित है और पूर्व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव सुबह 9:10 तक रहेगा। मीन राशि भावनात्मक राशि है और पूर्व भद्रा नक्षत्र त्याग का प्रतीक है ऐसे में आज के दिन सोच समझकर के किसी भी चीज का निर्णय लेना चाहिए। इसी क्रम में जानते हैं आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।

आज का पंचांग 27 दिसंबर 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
पौष शुक्ल सप्तमी (दोपहर 01:11 तक) पूर्वाभाद्रपद शनिवार व्यतीपात वणिज

27 december 2025 shubh muhurat

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 27 दिसंबर 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 49 मिनट
सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 32 मिनट

चंद्रोदय  सुबह 11 बजकर 37 मिनट
चंद्रास्त रात12 बजकर 08 मिनट

आज का शुभ मुहूर्त और योग 27 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 05 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त 

दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 21 मिनटसे 05 बजकर 49 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 01 बजकर 54 मिनटसे 02 बजकर 36 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 27 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल सुबह 09:30 से 10:50 बजे तक
 यमगंड दोपहर 01:31 से 02:51 बजे तक
गुलिक काल सुबह 06:49 से 08:09 बजे तक

27 december 2025 ashubh muhurat

आज व्रत और त्योहार 27 दिसंबर 2025

ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन सप्तमी तिथि पड़े या फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र तब त्रिपुष्कर योग का निर्माण होता है। श्री पुष्कर योग सामान्यतः तीन गुना फल देने वाला योग कहा जाता है लेकिन एक बात का ध्यान देना आवश्यक है कि यह नक्षत्र शुभ कार्य हूं या अशुभ कर्म हो सबका ही तीन गुना फल देता है इसलिए इस दिन सोच समझकर के निर्णय और कार्य को करना चाहिए।

शास्त्र के अनुसार आज के दिन इस योग में किसी भी कार्य को लेकर के जल्दबाजी नहीं करना चाहिए शांतिपूर्ण ढंग से निर्णय लेना चाहिए क्योंकि आज के दिन की गई गलती का भगत मां कई दिनों तक भुगतना पड़ सकता है लेकिन पूजन पाठ जप तप अनुष्ठान आदि के लिए आज का यह योग अति शुभ माना जाता है।

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का है और शनि कर्म फल दाता है यह ग्रह अपने कर्मों के अनुसार फल प्रदान करता है। तो जब भी त्रिपुष्कर योग शनिवार के दिन आता है तब हमें यह हमेशा इस बात का चिंतन करता है कि हमें शॉर्टकट में कोई भी काम नहीं करने चाहिए ना ही हमें किसी तरह का दिखावा करना चाहिए क्योंकि शनि देव कर्म के हिसाब से फल देते हैं और त्रिपुष्कर योग में हमें फल तीन गुना मिलता है चाहे वह अच्छे कर्म हो या बुरे, इसलिए सोच समझकर की इस दिन हमें कोई भी कार्य करना चाहिए।

सप्तमी तिथि के देवता चित्र भानु है और यह तिथि सूर्य देव को समर्पित है सूर्य नारायण का पूजन किया जाता है सूर्य देवता के पूजन से कॉन्फिडेंस और आत्म सम्मान शिक्षा और नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होती है। आज का दिन हमें जिम्मेदारियां का पालन कैसे करना है यह सिखाता है। आज के दिन किसी प्रकार की गलत निर्णय को टालना चाहिए और जिम्मेदारी से अपने कार्य का निर्वहन करना चाहिए।

 

आज पूर्वाभाद्रथ नक्षत्र और मीन राशि है पूर्वाभाद्र नक्षत्र हमारी अंतःकरण की गहराई से जुड़ा हुआ है यह नक्षत्र हमें सिखाता है कि कभी भी आगे बढ़ाने के लिए हमें कुछ चीज छोड़ना चाहिए। मीन राशि जल तत्व की राशि है और आज शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि के दिन मीन राशि में जब चंद्रमा होता है तो हमें यह सिखाता है कि हमें भावनाओं में भाकर के किसी भी तरह का निर्णय आज नहीं लेना है थोड़ा सा सोच विचार करके ही हमें कार्य करना।



आज का उपाय 27 दिसंबर 2025

आज के दिन तांबे के लोटे में जल और उसमें काला तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्क देना चाहिए इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। शाम के समय शनि मंदिर में या पीपल के वृक्ष में सरसों के तेल का दीपक जलावे और उसमें एक चुटकी काला तेल अवश्य डालें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आज के दिन भोजन अवश्य करावे

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;