
27 दिसंबर 2025 आज वर्ष का अंतिम शनिवार है यही कैसा समय होता है जिसमें हमारे अधूरे कार्य हम पूर्ण करना चाहते हैं चाहे वह किसी चीज का हिसाब हो या फिर किसी कार्य को करने की योजना ऐसे समय में लिया गया निर्णय आपका वर्तमान के साथ-साथ आपके भविष्य को भी प्रभावित करता है इसलिए जानिए आज के दिन का चौघड़िया और उसका महत्व। ज्योतिष शास्त्र में समय के विभाजन को ही चौघड़िया नहीं कहा जाता बल्कि है उसे समय की एनर्जी है जिसका प्रभाव नेगेटिव और पॉजिटिव रूप से हमारे ऊपर पड़ता है। आज के दिन में भी कुछ ऐसी समय है जो हमें उन्नति और सफलता प्रदान करेंगे और कुछ ऐसे समय जो हमें नुकसान देंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए अनुभव ही आवश्यक नहीं है उसके साथ-साथ हमें सही समय का चयन करना भी अति आवश्यक है चौघड़िया से हमें यही पता चलता है कि कौन सा समय हमारी किसी कार्य के लिए सही है और किस कार्य के लिए गलत। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने ऐसे ही चौघड़िया मुहूर्त की जानकारी शेयर की है।

आज शनिवार के दिन प्रथम चौघड़िया काल का चौघड़िया होता है जो कि अशुभ चौघड़िया है चौघड़िया में किसी भी तरह का कार्य करना सही नहीं माना जाता। इस समय हमें किसी भी तरह की यात्रा हो या फिर किसी तरह का लेनदेन इन सभी से बचना चाहिए। सुबह का यह समय आत्म चिंतन और मेडिटेशन के लिए बेहतर होता है इसलिए हमें इस समय किसी भी कार्य की योजना नहीं बननी चाहिए।इसके बाद आता है शुभ चौघड़िया जो कि शनिवार के दिन का पहले सकारात्मक चौघड़िया है यह समय सभी तरह की मांगलिक कार्य पूजन पाठ जप तप अनुष्ठान या फिर किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही करने के लिए अति शुभ माना गया है। यह समय हमारे कार्य को स्थिरता प्रदान करता है और इस समय दिए गए निर्णय हमें अपेक्षा पूर्वक अधिक परिणाम देते हैं।
रोग चौघड़िया इस चौघड़िया में हमें सावधानी बरतनी चाहिए इस समय हमें किसी भी तरह का लेनदेन या फिर कोई भी रिस्क वाला काम नहीं करना चाहिए यह समय हमें मानसिक अशांति प्रदान करता है इस समय विशेष रूप से हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए और हो सके तो जितने भी कार्य हैं इस समय टाल देना चाहिए और हमारे इष्ट देवता का ध्यान मंत्र जप आदि करना चाहिए। उद्वेग चौघड़िया यह एक ऐसा चौघड़िया है जो मन में असमंजस की स्थिति पैदा करता है और साथ में भ्रम भी इस समय मानसिक बेचैनी अधिक होती है इस दौरान किसी भी तरह का लिया गया निर्णय या फिर कार्य बाद में हमारे लिए दुखदाई साबित हो सकता है इसलिए इस समय किसी भी तरह का प्रशासनिक कार्य हो या कोर्ट कचहरी से संबंधित सभी कार्यों को टालना चाहिए।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| काल | 06:49 बजे से 08:09 बजे तक |
| शुभ | 08:09 बजे से 09:30 बजे तक |
| रोग | 09:30 बजे से 10:50 बजे तक |
| उद्वेग | 10:50 बजे से 12:11 बजे तक |

लाभ चौघड़िया यह शनिवार के दिन की रात्रि कल का प्रथम शुभ चौघड़िया है यह अत्यधिक शुभ माना जाता है यह समय आने वाले कार्यों की योजना बनाने और किसी भी निर्णय के लिए काफी अच्छा होता है राजनीति में रह रहे लोगों को राजनीतिक कार्यों की रणनीति किसी चौघड़िया में बनाना चाहिए। उद्वेग चौघड़िया यह भ्रम पैदा करने वाला चौघड़िया है यह चौघड़िया अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा करता है और साथ में मानसिक शांति को भी भंग करता है इस चौघड़िया में किसी भी तरह की बाद विवाद या लेनदेन से बचना चाहिए।
शुभ चौघड़िया यह रात्रि कल का पूजन पाठ अध्ययन और आत्म चिंतन के लिए सबसे अनुकूल चौघड़िया माना जाता है यह है मानसिक संतुलन प्रदान करता है और बच्चों की पढ़ाई के लिए यह विशेष फलदाई है इस समय पढ़ाई करने से बच्चों की याददाश्त बढ़ती है। अमृत चौघड़िया रात्रि कल का यह एक ऐसा चौघड़िया है जिसे ध्यान साधना या किसी कार्य की रूपरेखा बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है यह मानसिक शांति प्रदान करने वाला होता है किसी भी तरह के कार्य की संकल्प इसी चौघड़िया में लेना चाहिए। श्री पुष्कर योग होने के कारण किसी कार्य के संकल्प लेने पर उसका तीन गुना फल इसी चौघड़िया में प्राप्त होगा।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| लाभ | 05:32 बजे से 07:12 बजे तक |
| उद्वेग | 07:12 बजे से 08:51 बजे तक |
| शुभ | 08:51 बजे से 10:31 बजे तक |
| अमृत | 10:31 बजे से 12:11 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।