Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

Jyeshtha Month 2026: आज से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ का महीना, इन 4 उपायों को करने से बन सकते हैं बिगड़े काम

ज्येष्ठ माह को हिंदू धर्म में सूर्य उपासना का समय माना जाता है। इस दौरान गर्मी अपने उफान पर होती है और इस समय किए गए पूजा-पाठ और उपायों का विशेष फल मिलता है। आइए आपको बताते हैं ज्येष्ठ माह में आपको कौन से उपाय आजमाने चाहिए, जिससे जीवन में शुभता बनी रहती है।
Updated:- 2026-05-02, 14:55 IST
image

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने का विशेष महत्व होता है। यह महीना सूर्य देव के साथ हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। ज्येष्ठ महीने को अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि इसी दौरान बड़ा मंगल भी पड़ते हैं जो पूरी तरह से हनुमान जी को समर्पित होते हैं। यह महीना गर्मी और तेज धूप का प्रतीक होता है और इस दौरान आपको कुछ ऐसे काम करने की सलाह दी जाती है जिनसे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव होते हैं। इस दौरान दान-पुण्य करना भी अत्यंत शुभ होता है। इस दौरान पूजा-पथ का भी विशेष फल मिलता है और कुछ नियमों का पालन जरूरी माना होता है। मान्यता है कि इस माह में किए गए कुछ खास उपाय जीवन की परेशानियों को दूर करने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। इस साल ज्येष्ठ माह 02 मई से शुरू हो रहा है और मलमास होने की वजह से यह इस साल 2 माह तक चलेगा। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो आपको ज्येष्ठ माह में आजमाने चाहिए इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

सूर्य देव को अर्घ्य देना

surya arghya on jyesth month

ज्येष्ठ महीने का संबंध सूर्य देव से होता है। इस दौरान सूर्य की किरणें तेज होती हैं और उनका प्रभाव भी अधिक माना जाता है। ऐसे में यदि आप रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त होकर सूर्य देव को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान आप तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, रोली और अक्षत डालें। इसके बाद 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और करियर से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।

शरबत और जल का दान करें

ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी पड़ती है और अगर आप इस दौरान जरूरतमंदों को शरबत या जल का दान करेंगी तो आपके जीवन में इसके लाभ दिखाई देंगे। इस महीने प्यासे लोगों को जल या शरबत पिलाना बहुत पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में जल से जुड़ी चीजों का दान करने से व्यक्ति को इसके लाभ मिलते हैं और जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस दौरान आप राह चलते लोगों को ठंडा पानी, शरबत या किसी जूस का दान जरूर करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

ज्येष्ठ महीने में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान आपको नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मुख्य रूप से यदि आप मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो आपको इसके लाभ अवश्य दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान हनुमान चालीसा पढ़ने से भय, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को मानसिक शक्ति और साहस मिलता है। यदि आपके जीवन में लगातार बाधाएं आ रही हों या काम बनते-बनते रुक जाते हों, तो ज्येष्ठ माह में हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

यह भी पढ़ें- घर से बाहर निकलते समय जरूर करें हनुमान चालीसा की इस 1 चौपाई का पाठ, नहीं होगी कोई अनहोनी

सुंदर काण्ड का पाठ है शुभ

surya arghya

ज्येष्ठ महीने में आपको रामचरितमानस के सुंदर काण्ड का पाठ जरूर करना चाहिए। यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह में सुंदर काण्ड का पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कई प्रकार की समस्याओं से राहत मिल सकती है। सुंदर काण्ड का पाठ करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। यदि आपके घर में लगातार धन हानि हो रही है, तो ज्येष्ठ माह में सुंदर काण्ड का पाठ जरूर करें।

यदि आप भी ज्येष्ठ महीने में यहां बताए उपाय करेंगी तो आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।