हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को लेकर हर किसी के अलग-अलग नियम होते हैं। किसी को पूजा में खास चीजें चाहिए होती हैं, तो कुछ लोग अपनी राशि के हिसाब से पूजा करवाना पसंद करते हैं। ऐसे में अक्सर हम पंडित जी से जानकारी देते हैं, ताकि पूजा सही तरीके से हो सके। कई सारे लोग ऐसे हैं, जो सूर्य देव को रोजाना जल देते हैं। साथ ही, उस जल में कई सारी चीजों को मिलाते हैं, ताकि वो अपने आगे के भविष्य को अच्छा कर सके। आप अगर सफलता के लिए जल चढ़ा रहे हैं, तो इसके लिए आप जल में सफेद तिल और गुड़ को डाल सकते हैं। इसकी जानकारी पंडित जमशेद द्विवेदी जी ने शेयर की। चलिए आपको भी बताते हैं इसके फायदे।
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में अगर आप सफेद तिल डालेंगी, तो इससे आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। साथ ही, आपको जीवन में तरक्की मिलेगी। इससे आपको करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। इसलिए आप जब भी सूर्य देव को जल चढ़ाएं तो उसमें सफेद तिल को डाल सकते हैं। इससे आप उनका आशीर्वाद पा सकती हैं। साथ ही, तिल मिला हुआ जल सूर्य को चढ़ाने से मन पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। इसलिए आप इसे मिक्स करके हर रोज चढ़ा सकते हैं। वरना रविवार का दिन सूर्य देव का होता है। ऐसे में उस दिन इस उपाय को किया जा सकता है।
अगर आपके जीवन में पैसों से जुड़े कार्यों में रुकावट आ रही है, तो ऐसे में आप कोशिश करें कि सूर्य देव को जल चढ़ाया जाए। उसमें गुड़ को मिक्स करें। गुड़ मिलाकर डालने से आपके जीवन में मधुरता आएगी। साथ ही, आपकी तरक्की के दरवाजे खुल जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप भगवान को प्रसाद के तौर पर गुड़ अर्पित कर रहे हैं। इससे उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही, गुड़ मीठा होता है, जो आपके कार्यों को मिठास के साथ करने में मदद करेगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: सूर्य देव को जल देते समय इन नियमों का रखें ध्यान
इस तरह से आप जीवन में सफलता पाने के लिए सूर्य देव को जल दें। इससे आपके जीवन में कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही, आपको जीवन में आगे बढ़ने की नई किरण दिखाई देगी। आप चाहें तो अपने पंडित जी से पूछकर भी उपाय के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सूर्य देवता को अर्ध्य देते समय जल में मिलाएं ये 5 चीजें, मिलेंगे कई फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।