Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Jaya Ekadashi Date 2026: आज रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Jaya Ekadashi Kab Hai 2026: जया एकादशी इस बार 29 जनवरी को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई कल के दिन इसका व्रत रखेगा। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करेगा। आइए इसके शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताते हैं।
Updated:- 2026-01-29, 06:34 IST
image

Jaya Ekadashi Vrat 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी का व्रत बेहद अहम होता है। इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की कृपा आपके जीवन को अच्छा कर देती है। साथ ही के दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद पिशाच योनि से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। माघ माह के शुक्ल पक्ष का ये दिन जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई सारे लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के बताए अनुसार, जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी यानी आज रखा जाएगा। जया एकादशी के पूजा मुहूर्त और पारण समय के बारे में भी जानते हैं।

जया एकादशी कब है? (Jaya Ekadashi Kab Hai 2026)

अगर आपको भी जया एकादशी की डेट को लेकर कुछ कंफ्यूजन है, तो ऐसे में आप वृंदावन के ज्योतिषाचार्य की बताई गई सही डेट के बारे में जानें। जनवरी में जया एकदशी का व्रत 28 नहीं बल्कि 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इसी दिन भगवान विष्णु की पूजा और मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। साथ ही कई सारे लोग इस दिन व्रत रखेंगे। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की कृपा बरसेगी।

1 - 2026-01-23T111917.780

जया एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त (Jaya Ekadashi Puja Muhurat 2026)

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 28 जनवरी को शाम 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी। एकादशी तिथि का समापन 29 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को ही रखा जाएगा। इसका पारण 30 जनवरी को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: जनवरी में षटतिला से दिसंबर की मोक्षदा तक, कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां; पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

जया एकादशी 2026 का महत्व

  • जया एकादशी का व्रत रखने से पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है।
  • इस समय उपवास रखने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत होता है।
  • यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन माघ मास में होने के कारण इसमें शिव पूजा का भी विशेष फल मिलता है। इस दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है।
  • जया एकादशी का व्रत करने से मिलने वाला पुण्य फल कई वर्षों की तपस्या और अश्वमेध यज्ञ के समान होता है।

3 - 2026-01-23T111922.172

यह भी पढ़ें- Ekadashi List January 2026: जनवरी में षटतिला समेत पड़ेंगी ये 2 प्रमुख एकादशी तिथियां, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त समेत अन्य जरूरी बातें

आप भी सही तिथि और मुहूर्त को जानकर जया एकादशी का व्रत रख सकती हैं। इससे आपके ऊपर भी भगवान की कृपा बरसेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।