Kharmas 2023: खरमास गर्भवती महिलाओं के लिए होता है बेहद शुभ, ज्योतिष से जानें

सनातन धर्म में खरमास का महीना बेहद अशुभ माना जाता है, लेकिन गर्भ में पल रहे है बच्चे के लिए शुभ फलदायी साबित होता है। 

 
Pregnant women on Kharmas astrological significance

(Kharmas 2023 month is auspicious for pregnant women) हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दिनांक 16 दिसंबर से खरमास का महीना शुरू होने जा रहा है। जो बेहद अशुभ माना जाता है। इस माह में सभी मांगलिक कार्य एक महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए खरमास शुभ होता है। अब ऐसे में इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कौन से ऐसे कार्य करना चाहिए। जिससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर शुभ असर पड़े।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद उत्तम माना जाता है। यह दक्षिणायन का आखिरी माह होता है। वहीं मकर संक्रांति से सभी देवी-देवताओं का दिन शुरू हो जाता है और इस दिन खरमास की समाप्ति हो जाती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए खरमास है उत्तम (Kharmas is best for pregnant women)

pregnant woman symbolic image

ज्योतिषाचार्य के अनुसार गर्भवती महिलाओं के लिए खरमास का महीना शुभ माना जाता है, लेकिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस माह में गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को पूजा-पाठ मुख्य रूप से करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है और बच्चों के लिए भी यह शुभ होता है।

गर्भवती महिलाएं जरूर करें इन मंत्रों का जाप (Pregnant women must chant these mantras)

खरमास में गर्भवती महिलाओं को गायत्री मंत्र , महामृत्युंजय मंत्र, आदित्य हृदय स्त्रोत और राम रक्षा स्त्रोत मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इससे होने वाली संतान को ज्ञानवान और ऊर्जावान की प्राप्ति होती है। साथ ही मनवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2023: कब से शुरू हो रहा है साल का आखिरी खरमास? जानें नियम और महत्व

गर्भवती महिलाएं सूर्य की उपासना जरूर करें (Pregnant women must worship the sun)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को सूर्य (सूर्यमंत्र) की उपासना जरूर करनी चाहिए। इससे होने वाले बच्चे को एश्वर्य और सम्मान की प्राप्ति होती है।

गर्भवती महिलाएं खरमास में करें दान (Pregnant women should donate Kharmas)

Pregnant woman   shutterstock

गर्भवती महिलाओं को खरमास में दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे कई गुना फल की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन दान-दक्षिणा से बच्चे पर इसका शुभ असर पड़ता है और आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2023: क्या खरमास में कर सकते हैं रुद्राभिषेक?

गर्भवती महिलाएं करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा (Pregnant women should worship Lord Krishna)

गर्भवती महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करें। इससे बच्चे पर अच्छा असर पड़ेगा और भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र) के आशीर्वाद की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं खरमास में जरूर इन भी कार्यों को करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP