
Last Kharmas 2023 Date: हिन्दू धर्म में खरमास का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। पंचांग के अनुसार, साल में दो बार खरमास आता है। खरमास को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब एक माह के लिए खरमास लग जाता है। साल का दूसरा खरमास लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं खरमास की आरंभ तिथि और नियम।

पंचांग के अनुसार, साल 2023 का आखिरी खरमास 16 दिसंबर, दिन गुरुवार (गुरुवार के उपाय) से शुरू हो रहा है। वहीं, इसका समापन 15 जनवरी 2024, दिन सोमवार को होगा। विशेष बात यह है कि इस दिन मकर संक्रांति भी है।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये चार बड़े लाभ
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि मांगलिक कार्य की पूर्ति के लिए बृहस्पति और सूर्य का मजबूत होना जरूरी होता है। तभी शुभ कार्य निर्विघ्न पूरे होते हैं, जबकि सूर्य के धनु राशि में जाने से सूरू और गुरु ग्रह कमजोर हो जाते हैं।
ऐसे में सूर्य की चाल धीमी और बृहस्पति का शुभ प्रभाव कमजोर पड़ जाता है। इस परिस्थिति में अगर शुभ कार्य किये गए तो इससे विपरीत फल प्राप्त हो सकता हैं। इसलिए खरमास में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
यह भी पढ़ें: सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं काले तिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे

खरमास के दौरान कुछ नियमों का पालन आवश्यक माना गया है। खरमास में विवाह, मुंडन (क्यों किया जाता है मुंडन), वाहन या घर खरीदी आदि नहीं करने चाहिए। इससे शुभ कार्य होते हुए भी उनसे लाभ की जगह हानि मिलती है।
इसके अलावा, घर में जितना हो सके उतना पूजा-पाठ करना चाहिए। हवन-यज्ञ आदि भी कर सकते हैं। इससे खरमास की नारात्मकता कम होती है और ग्रहों का शुभ प्रभाव बना रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान कसते हैं कि कब शुरू हो रहा है साल 2023 का आखिरी खरमास और क्या है इसका महत्व एवं इससे जुड़े नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।