सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सावन प्रदोष कहा जाता है। वहीं यह सावन का आखिरी प्रदोष है, इसलिए इसका महत्व दोगुना हो जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा का भी विशेष फल मिलता है। यह माना जाता है कि सावन के अंतिम प्रदोष पर भगवान शिव की आराधना करने से पूरे सावन मास में की गई पूजा का फल प्राप्त होता है और सभी कष्ट दूर होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई भी समस्याएं आ रही है तो इस आखिरी प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को कुछ ऐसी चीजें हैं जो अर्पित करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
लौंग को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। लौंग को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। लौंग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसे अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। भगवान शिव को लौंग अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह भी माना जाता है कि लौंग चढ़ाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। आप दो लौंग को अपने हाथ में लें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इसके बाद इन लौंग को शिवलिंग पर अर्पित कर दें। आप चाहें तो एक साफ कपड़े में 2-3 लौंग बांधकर भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। लौंग अर्पित करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत और भी खास हो जाता है क्योंकि यह सावन महीने के साथ समाप्त होता है। इस दिन भगवान शिव को सौंफ अर्पित करना एक विशेष अनुष्ठान माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौंफ को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह सुख, समृद्धि, वैभव और वैवाहिक जीवन का कारक होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सौंफ अर्पित करने से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, बल्कि शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। इससे भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, धन-धान्य की कमी दूर होती है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। जिनके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं। वह सौंफ जरूर अर्पित करें।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Lord Shiva First Avtar: कौन सा था शिवजी का पहला अवतार? जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।