घर की समृद्धि के लिए गुड़हल के पेड़ की पूजा कैसे करें?

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। 

Hibiscus tree puja vidhi for Prosperity
Hibiscus tree puja vidhi for Prosperity

(Hibiscus tree puja vidhi for prosperity) हिंदू धर्म में गुड़हल के पेड़ को बेहद महत्वपूर्ण और उत्तम फलदायी माना जाता है। वहीं गुड़हल का फूल देवी दुर्गा, देवी लक्ष्मी और भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़हल के फूल चढ़ाने से जातकों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गुड़हल के फूलों का उपयोग हवन, पूजा और आरती के साथ अन्य अनुष्ठान में किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गुड़हल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। गुड़हल के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के पास या पूर्व दिशा में लगाने के लिए कहा जाता है। बता दें, गुड़हल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गुड़हल के पेड़ की पूजा के लिए सामग्री (Hibiscus tree Pujan Samagri)

गुड़हल के पेड़ की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार ले पढ़ें।

  • गुड़हल के पेड़, लाल फूल, जल, दीपक, धूप, रोली, चावल,फल,मिठाई, काले तिल आदि।

गुड़हल के पेड़ की पूजा कैसे करें? (Hibiscus tree Puja Vidhi)

hibiscus flower uses in hindi

  • गुड़हल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें।
  • गुड़हल के पेड़ पर लाल फूल चढ़ाएं।
  • धूप जलाकर गुड़हल के पेड़ की आरती करें।
  • गुड़हल के पेड़ को रोली और चावल का टीका लगाएं।
  • गुड़हल के पेड़ के नीचे फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • गुड़हल के पेड़ की परिक्रमा 11 बार लगाएं।
  • बुधवार या शुक्रवार का दिन गुड़हल के पेड़ की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - किस राशि के जातकों को करनी चाहिए कदंब के पेड़ की उपासना?

गुड़हल के पेड़ का पूजा से लाभ (Hibiscus tree Puja Benefits)

  • गुड़हल के पेड़ की पूजा करने से ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।
  • गुड़हल के पेड़ की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
  • गुड़हल के पेड़ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है।
  • गुड़हल के पेड़ की पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिल सकती है।
  • गुड़हल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व

गुड़हल के पेड़ की पूजा के दौरान मंत्र जाप (Hibiscus tree Puja Mantra)

How to Get flowers in hibiscus plant

गुड़हल के पेड़ की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। जीवन में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

  • ॐ जयंते देवी जयन्ती मयूरकुटि
  • जयन्ती शिवा जयन्ती दुर्गा
  • जयन्ती जगन्मयी जगन्माता
  • जयन्ती ब्रह्माणी ब्रह्मस्वरूपिणी
  • ॐ नमो देव्याय शिवायै
  • जटाधरायै पिनाकिन्यै
  • अम्बायै त्रिपुरायै त्रिनेत्रायै
  • रक्तायै महादेव्याय नमः
  • ॐ ललिता देव्याय नमः
  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Herzindagi.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP