(which zodiac sign should worship kadamba tree) हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इनमें देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक पेड़-पौधों की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। कदंब का पेड़ गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है। गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, बुद्धि, समृद्धि और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और जातक को इन सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। अब ऐसे में कदंब के पेड़ की पूजा किस राशि के जातकों को करनी चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि वाले करें कदंब के पेड़ की उपासना
कदंब के पेड़ की उपासना वृषभ राशि के जातकों को विशेष रूप से करनी चाहिए। बता दें, कदंब का पेड़ ज्ञान और समृद्धिका प्रतीक है। अगर इसकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाए, तो जातकों को जीवन में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यक्ति को ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना कदंब के पेड़ की पूजा करें। इस बात का ध्यान रखें कि ब्रह्म मुहूर्त में ही पूजा करें।
कर्क राशि के जातक करें कदंब के पेड़ की उपासना
कर्क राशि के जातक कदंब के पेड़ की पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करें। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ की पूजा करने से जातकों को दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है। कदंब का पेड़ प्रेम और सुखका प्रतीक है। इसकी पूजा करने से उन्हें अपने जीवन में प्रेम और सुख प्राप्त हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व
मीन राशि वाले करें कदंब के पेड़ की उपासना
मीन राशि के जातक कदंब के पेड़ की उपासना करें। ऐसा करने से जातको को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कदंब का पेड़ मोक्ष और आध्यात्मिकताका प्रतीक है। इसकी पूजा करने से उन्हें मोक्ष प्राप्ति में सहायता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Wearing Tree Roots: इन पेड़ों की जड़ों को पहनने से मिलते हैं ये लाभ
कदंब के पेड़ की पूजा कैसे करें?
- कदंब के पेड़ की पूजा किसी भी दिन की जा सकती है।
- इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद पूजा करें।
- पेड़ की जड़ों में जल चढ़ाएं और फूल अर्पित करें।
- कदंब के पेड़ की 108 परिक्रमा करें। साथ ही इस मंत्र का जाप करें।
- ॐ नमः श्री कदंबेश्वराय नमः
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi.com
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों