Hartalika Teej 2024 Shubh Muhurat: हरतालिका तीज के दिन कौन सा मुहूर्त है पूजा के लिए सबसे ज्यादा शुभ?

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर, दिन शुक्रवार की है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधना है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हरतालिका तीज के दिन 3 ऐसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिनके प्रभाव से सुहागिन महिला के दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहेगा और इन शुभ योगों में पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की भी कृपा रहेगी। तो चलिए जानते हैं हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त और इस दिन बनने वाले शुभ योगों के बारे में।
हरतालिका तीज 2024 का शुभ मुहूर्त

- हरतालिका तीज का शुभारंभ 5 सितंबर, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
- हरतालिका तीज का समापन 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा।
- ऐसे में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 6 सितंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक है।
हरतालिका तीज 2024 के शुभ योग

- हरतालिका तीज के दिन जिन तीन योगों का निर्माण हो रहा है, वह हैं: शुक्ल, ब्रह्म और रवि योग।
- शुक्ल योग में हरतालिका तीज की पूजा करने से दांपत्य जीवन का क्लेश दूर होता है और शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के दिन क्या करें और क्या न करें?
- ब्रह्म योग में हरतालिका तीज की पूजा करने से सुहागिन महिला और पति को स्वास्थ्य, बुद्धि, धन और बल प्राप्त होते हैं।
- रवि योग में हरतालिका तीज की पूजा करने से सुहागिन महिला और उसके पति के सम्मान में वृद्धि होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज के दिन क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और कौन-कौन से दुर्लभ योगों का निर्माण इस दिन हो रहा है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।