things should not be eaten in hartalika teej vrat

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

हरतालिका तीज व्रत के दौरान महिलाएं के लिए सिर्फ तामसिक भोजन या लहसुन-प्याज खाना ही वर्जित नहीं है। इसके अलावा और भी कुछ चीजें हों जिन्हें खाने से बचना चाहिए नहीं तो व्रत खंडित हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-09-03, 12:56 IST

हिन्दू धर्म में व्रत का बहुत महत्व माना जाता है। सनातन परंपरा में कई प्रकार के व्रत हैं जिनका निर्वाहन करने से भगवान की कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इन्हीं व्रतों में से एक है भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला हरतालिका तीज का व्रत जो इस बार 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि इस व्रत के दौरान महिलाएं के लिए सिर्फ तामसिक भोजन या लहसुन-प्याज खाना ही वर्जित नहीं है। इसके अलावा और भी कुछ चीजें हों जिन्हें खाने से बचना चाहिए नहीं तो व्रत खंडित हो सकता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

हरतालिका तीज व्रत में न खाएं नारियल 

hartalika teej ke din vrat mein kya nahi khana chahiye

ऐसी मान्यता है कि महिलाओं को नारियल नहीं फोड़ना चाहिए क्योंकि नारियल को संतान का प्रतीक माना जाता है और महिलाओं द्वारा नारियल फोड़ना संतान की हानि करने के समान है। ठीक ऐसे ही हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाओं को नारियल के सेवन से भी बचना चाहिए नहीं तो संतान का अहित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Kab Hai 2024: कब है हरतालिका तीज? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

हरतालिका तीज व्रत में न खाएं मिर्च 

लाल मिर्च हो या हरी मिर्च स्वभाव और स्वाद से तीखी होती है। ऐसा माना जाता है कि व्रत रखने वाली महिला व्रत के दौरान जो भी खाती है उस खाद्य पदार्थ के स्वाद के अनुसार उसके व्यवहार में परिवर्तन आते हैं। इसके अलावा, उस खाद्य वस्तु से जुड़े ग्रह का दुष्प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में व्रत में मिर्च खाने से बचना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

हरतालिका तीज व्रत में न खाएं काली चीजें    

hartalika teej ke din vrat mein kya nahi kha sakte hain

जहां एक ओर हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं का काले कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है तो वहीं, काली चीजें खाना भी अशुभ ही होता है। ऐसे में व्रत के दौरान या फिर व्रत पारण करने के बाद भी हरतालिका तीज के दिन काले चीजें जैसे कि काली दाल, काले तिल, कलौंजी आदि को भूल सभी नहीं खाना चाहिए। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज के व्रत के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit: herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;