Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

Brihaspativar Vrat Puja Vidhi or Niyam 2024: गुरुवार के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें नियम

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सभी कार्यों में भी सफलता मिलती है। साथ ही गुरु की स्थिति भी मजबूत हो सकती है। 
Updated:- 2024-03-13, 17:00 IST
Thursday Guruwar vishnuji vrat niyam rules

(Brihaspativar Vrat Puja Vidhi or Niyam 2024) हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उस दिन उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। जैसे कि सोमवार को भगवान शिव, मंगलवार को हनुमान जी, बुधवार को गणेश जी, गुरुवार को भगवान विष्णु, शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। बता करें, गुरुवार के दिन की, तो इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की किस विधि से पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। नियम क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

किस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा  (Lord Vishnu Puja Vidhi)

Thursday guruwar Vrat vishnuji Ki Katha

  • गुरुवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में उठें और स्नान-ध्यान करके मंदिर जाएं। 
  • ब्रह्म मुहूर्त में ही मंदिर जाएं और भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। 
  • इसके अलावा हल्दी, चना दाल, गुड़ आदि अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु को धूप, दीप दिखाएं और उनकी आरती करें। 
  • इसके अलावा गुरुवार (गुरुवार मंत्र) के दिन तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें हल्दी मिलाकर केले के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 
  • भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद उनकी आरती करें और मंत्रों का उच्चारण करें। इससे विवाह में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

गुरुवार के दिन व्रत रखने के नियम  (Lord Vishnu Puja Niyam)

  • अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो गुरुवार के दिन व्रत रखें। इससे गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है और उनके आशीर्वाद से सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है। 
  • गुरुवार के दिन व्रत रखने के साथ सुबह स्नान के समय पानी में हल्दी डालकर नहाएं।
  • गुरुवार के दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। 
  • इस दिन तामसिक आहार न खाएं और कलह-क्लेश से बचें।

इसे जरूर पढ़ें - बुध ग्रह के इन मंत्रों का जाप समाज में बढ़ा सकता है आपका मान-सम्मान

गुरुवार के दिन मंत्र जाप (Lord Vishu Mantra)

Lord Vishnu ji ()

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के दौरान इन मंत्रों का जाप करें। 

  • ॐ नमोः नारायणाय॥
  •  श्री विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र
  • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय
  • वासुदेवाय धीमहि । तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ॥
  • शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्। लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।

 

गुरुवार के दिन व्रत रखें और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-पाठ करें। इससे लाभ हो सकता है और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।