Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
Updated:- 2024-09-03, 11:52 IST
Hartalika Teej  married women should not buy these things ()

हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।  हरतालिका तीज पतिव्रता धर्म का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखकर अपने पति के प्रति समर्पण दिखाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधिवत रूप से पूजा-पाठ करती हैं। आपको बता दें, इस साल हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को है। अब ऐसे में अगर सुहागिन महिलाएं इस दिन खरीदारी कर रही हैं, तो उन्हें किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

सुहागिन महिलाएं न खरीदें लोहे के सामान (Married women should not buy iron items)

VevrfsfUL

लोहे को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है और शनि को अशुभ माना जाता है। इसलिए, लोहे के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन लोटे संबंधित चीजें खरीदने से आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। साथ ही उत्तम परिणाम भी नहीं मिलते हैं। इसलिए इसे खरीदने से बचना चाहिए। 

सुहागिन महिलाएं न खरीदें काले रंग के वस्त्र (Married women should not buy black colored clothes)

Oe+aCoCL. AC UF, QL

सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज के दिन काले रंग के वस्त्र खरीदें से बचें। ऐसी मान्यता है काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से जातक को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। काले रंग को आमतौर पर शोक और दुःख का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए, जो सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक होती हैं, काले रंग को अशुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej Kab Hai 2024: कब है हरतालिका तीज? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

सुहागिन महिलाएं न खरीदें नुकीली चीजें  (Married women should not buy sharp things)

never donate sharp things

सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज के दिन नुकीली चाजें खरीदने से बचें। ऐसा माना जाता है कि तेज धार वाली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। ये चीजें घर में कलह और तनाव पैदा कर सकती हैं। तेज धार वाली चीजें अशुभ शकुन मानी जाती हैं। इन्हें घर में लाना अशुभ फलदायी माना जाता है। नुकीली चीजें सुख-शांति में बाधा डाल सकती हैं। इसलिए इसे खरीदने से बचना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर जलाएं इस तेल का दीया, पति की होगी रक्षा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।