हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है गणेश उत्सव जिसे 10 दिनों तक भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान भक्त गणपति की मिट्टी की प्रतिमा घर या पंडालों में स्थापित करते हैं। ये दस दिन भक्ति, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरे होते हैं। मान्यता है कि इन दस दिनों में भगवान गणेश कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है जो इस बात का प्रतीक है कि वे अपने घर वापस लौट रहे हैं और अगले साल फिर आने का वादा कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा को घर ला रही हैं तो वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताई गई इन चीजों को भी साथ में घर ले आएं। इससे घर की सुख-समृद्धि सदैव के लिए बनी रहेगी।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं गुड़हल
गणेश जी को लाल रंग बहुत पसंद है और लाल गुड़हल का फूल उनका प्रिय फूल है। गणपति बप्पा की मूर्ति घर लाते समय उनके लिए लाल गुड़हल का फूल भी जरूर लाएं। इस फूल को रोज उनकी पूजा में अर्पित करने से घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं केले का पत्ता
केले के पत्ते को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। गणपति बप्पा को घर लाते समय एक केले का पत्ता भी ले आएं। इसे पूजा स्थल के पास रखने से घर में सकारात्मकता आती है। माना जाता है कि केले के पत्ते से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये 2 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं दूर्वा घास
दूर्वा घास भी भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। गणपति की पूजा दूर्वा के बिना अधूरी मानी जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति के साथ दूर्वा घास लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा के समय गणपति को अर्पित करें। इससे भगवान गणेश आपकी सारी परेशानियां दूर करते हैं।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं शमी का पत्ता
शमी का पत्ता भगवान शिव और शनि देव दोनों को प्रिय है, और गणेश जी भी इनकी पूजा से प्रसन्न होते हैं। गणेश चतुर्थी पर शमी का पत्ता घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे पूजा में शामिल करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं।
गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के साथ ले आएं मोरपंख
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के साथ घर में मोरपंख भी लेकर आएं। मोरपंख गणेश जी के मयूर गणपति स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मोरपंख घर लाने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है, पारिवारिक क्लेश दूर होता है और ग्रह दोष एवं उनकी अशुभता भी नष्ट होने लग जाती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों