मिथुन व्यक्तित्व राशिफल
May 21 - Jun 21
Lucky Colour
हरा
Lucky Gemstone
पन्ना
Lucky Day
सोमवार, बुधवार, गुरुवार
Lucky Number
2, 5
Ruling Planet
बुध
Compatible Zodiac Sign
मेष, तुला, कुम्भ
मिथुन राशि के जातक मध्यम कद के होते है। इनका मस्तिष्क हमेशा गतिमान और विचार मान होता है। ये लोग हमेशा अपनी होशियारी से दूसरे की बात समझ लेते हैं। ये सुनते सबकी हैं लेकिन करते अपने मन की हैं। इनके बातचीत का तरीका बहुत ही अच्छा होता है।
ये लोग हाजिरजवाबी होते हैं और अच्छे वक्ता होने के साथ अच्छे श्रोता भी होते हैं। ये हर एकमाहौल में बहुत जल्दी ढल जाते हैं। इनको किसी भी मामले में नेतृत्व करना अच्छा लगता है। ये उत्सुक, मिलनसार और मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति होते हैं।
मिथुन राशि के लोगों की रुचि घूमने- फिरने में बहुत ज्यादा होती है। ये साहित्य, लेखन, संपादन, बैंकिंग के क्षेत्र में अच्छे पद पर हो सकते हैं। मिथुन राशि के जातक संगीत एवं कला में गहरी रुचि रखते हैं। ये दूसरों के विचारों से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं और इन्हें मित्रों के साथ रहना अच्छा लगता है।
कई बार मित्रों से इन्हें विश्वासघात भी हो सकता है। इन्हें ससुराल पक्ष से भी कभी -कभी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि के लोग हमेशा तर्कपूर्ण बात करते हैं और ये स्वभाव से शौकीन, बातूनी, हाजिरजवाब होने के साथ पार्टी का मजा लेने वाले होते हैं।
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान एवं बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं। ये ईमानदार, सभ्य एवं मिलनसार होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। इस राशि के लोगों को परिवर्तन शीलता पसंद होती है। मिथुन राशि के जातक पढ़ने लिखने के शौक़ीन होते हैं लेकिन इन्हे घूमना फिरना भीबहुत पसंद होता है। मिथुन राशि के लोगों को द्विस्वभाव का माना जाता है। इसलिए इन्हे कई जगहों पर निर्णय लेने में कठिनाई होती है। ये थोड़े अस्थिर स्वभाव के होते हैं और ये सबके साथ समान व्यवहार करने वाले होते है।
मिथुन राशि के बारे में विस्तार से जानें
मिथुन लव राशिफल
यदि आपकी सूर्य राशि कर्क मिथुन है तो पढ़िए आपके निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में



-1780309249102_m.webp)



-1780041356275_m.webp)

