सपने में दिखने वाली हर एक घटना का अपना कोई मतलब होता है। कुछ सपने आपके अतीत की झलक दिखाते हैं, तो कुछ भविष्य का आईना दिखाते हैं। यूं कहा जाए कि सपनों की अलग दुनिया होती है।
अगर आप सपने में किसी भी जीव को देखते हैं तो आपके जीवन के लिए कुछ अलग मतलब हो सकते हैं। ऐसे ही अगर आप सपने में मछली देखते हैं तो इसके भी आपके जीवन के लिए कुछ मिले-जुले प्रभाव हो सकते हैं।
कभी-कभी इस सपने का दिखाई देना एक सामान्य घटना हो सकती है, लेकिन अगर आप बार-बार ऐसा सपना देखती हैं तो आपको इस बात के बारे में सोचने की जरूरत होती है। आमतौर पर इस सपने का मतलब आपके लिए शुभ ही रहेगा, लेकिन मछली से जुड़े कुछ सपने आपके लिए प्रतिकूल संकेत भी दे सकते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें ऐसे सपने से मिलने वाले संकेतों के बारे में।
यदि आप प्रेग्नेंसी में मछली का सपना देखती हैं
अगर आप खासकर पहली तिमाही के दौरान ऐसा कोई सपना देखती हैं तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इस सपने का मतलब है कि आपका प्रेग्नेंसी वाला समय अच्छा रहेगा और किसी भी तरह की समस्या के संकेत नहीं हैं।
साथ ही, अगर आप बच्चे की योजना बना रही हैं तो आपको जल्द ही इसका लाभ होगा और आप जल्द ही गर्भधारण कर सकती हैं। कुल मिलाकर यह सपना आपके लिए बहुत शुभ है और भविष्य के लिए शुभ फल देता है।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय
सपने में किसी पालतू मछली को देखना
यदि आप सपने में कोई भी पालतू मछली देखती हैं तो यह आपके लिए किसी जिम्मेदारी का संकेत देता है। इस सपने का मतलब है कि आपको भविष्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जो आप बखूबी निभाएंगे। खासतौर पर अगर आप गोल्ड फिश का सपना देखती हैं तो ये इस बात का प्रतीक हो सकती है कि आप किसी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा रहे हैं और आपको उसे समझने की जरूरत है।
सपने में मछली का जोड़ा देखना
अगर आपको सपने में मछली का जोड़ा दिखाई दे रहा है तो समझें कि आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन शुभ रहने वाला है। यदि आपके और जीवनसाथी के बीच किसी बात पर मनमुटाव चला आ रहा है तो आपको इससे बाहर आने में मदद मिलेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। मुख्य रूप से गोल्ड फिश को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और ऐसा सपना आपके जीवन में सामंजस्य लाने में मदद कर सकता है।
सपने में खुद को मछली पकड़ते हुए देखना
अगर आप सपने में किसी समुद्र में बहुत सारी मछलियां देख रही हैं तो ये सपना इस बात का प्रतीक हो सकता है कि आप किसी काम को बार-बार करने के बाद भी असफल हो रहे हैं, लेकिन आपको जल्द ही इसमें सफलता मिल सकती है।
यह आपके रिश्ते से जुड़ा कोई निर्णय हो सकता हो या फिर नौकरी से जुड़ी कोई बात भी हो सकती है। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपको जल्द ही किसी निर्णय तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आप खुद से सवाल करें कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं और आपको भविष्य में क्या करने की जरूरत है।
सपने में टैंक में मछलियों को देखना
सपने में मछली का टैंक देखने का मतलब यह हो सकता है कि आप किसी स्थिति में खुद को विवश महसूस कर रहे हैं। आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में विकास के लिए जगह होना महत्वपूर्ण है।
यदि आपने टैंक में मछली का सपना देखा है, तो आप अपने परिवेश में खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। दरअसल यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप किसी ऐसे बंधन में हैं जहां से बाहर निकल पाना आपके लिए मुश्किल है। इसी वजह से यह आपको सपने के रूप में दिखाई दे रहा है। आपको सलाह दी जाती है कि आप जल्द ही किसी निर्णय पर पहुंचें और परिस्थितियों से बाहर निकलने की योजना बनाएं।
यदि आपने ऐसा सपना देखा कि जिसमें गंदे पानी के टैंक में मछली तैर रही है तो यह आपके मन के नकारात्मक विचार हो सकते हैं जिनसे बहुत जल्द आपको निकलने की जरूरत है।
इसे जरूर पढ़ें: सपने में दिखे ये 1 चीज तो समझें आप कुछ ही दिनों में होने वाले हैं मालामाल
मछली को पानी से बाहर निकलते हुए देखना
यदि आप पानी से बाहर कूदती हुई मछली का सपना देखते हैं तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको सामने आने वाले अवसरों के लिए अपनी आंखें खोलने की जरूरत है। यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपको अपना दायरा छोड़कर बाहर कुछ अलग पाने की तलाश जारी रखने की जरूरत है। किसी भी अवसर को हाथ से निकलने न दें और नए अवसरों को गले लगाने के बारे में सोचें।
सपने में यदि मछली आपके ऊपर हमला कर रही है
यदि आपको ऐसा कोई सपना दिखाई देता है जिसमें कोई खतरनाक मछली आपके ऊपर हमला कर रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई ऐसी योजना बना रहे हैं जिसका भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। आपको किसी भी अनजान या परिचित व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचने की जरूरत है,जिससे कोई नुकसान न हो सके।
सपने में मछली को अलग-अलग गतिविधियों में देखना आपके जीवन के लिए कई संकेत दे सकता है। किसी भी सपने से घबराने के बजाय उसके बारे में सोचें और आगे की योजनाएं संयम से बनाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों