क्या आपके भी शरीर के इन 3 स्थानों पर तिल है? बन सकती हैं पति की तरक्की और समृद्धि का कारण

शरीर के कुछ हिस्सों से आपके व्यक्तित्व के बारे में पता लगता है और आपका भाग्य कैसा हो सकता है इसकी जानकारी भी मिलती है। वहीं शरीर में कुछ ऐसे तिल भी मौजूद होते हैं जिनसे व्यक्ति के जीवन के कुछ राज खुल सकते हैं। आइए जानें महिलाओं के शरीर के कौन से वो अंग हैं जहां तिल का होना उनके और उनके पार्टनर के लिए शुभ माना जाता है।
image
image

ज्योतिष के अनुसार में शरीर पर मौजूद तिल एक मामूली निशान नहीं होता है, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से गहरा संबंध भी रखता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर पर तिल का स्थान व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख और समृद्धि का आईना होता है। मुख्य रूप से महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ तिल न केवल उनके लिए, बल्कि उनके जीवनसाथी के लिए भी शुभ और भाग्यशाली माने जाते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट बताते हैं कि महिलाओं के शरीर के तीन हिस्सों में मौजूद तिल भाग्यशाली माने जाते हैं और ये जीवन में खुशहाली का संकेत भी देते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानते हैं महिलाओं के शरीर के उन तीन खास स्थानों के बारे में, जहां तिल होना बेहद शुभ माना गया है।

हथेली के बीचो-बीच तिल

अगर किसी महिला की हथेली के बीचो-बीच तिल हो, तो यह न सिर्फ उसके लिए बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा तिल महिला को बहुत आकर्षक और भाग्यशाली बनाता है। यही नहीं इन महिलाओं के पति का भाग्य भी इनकी अच्छी किस्मत की वजह से चमक सकता है।

mole on palm significance

ऐसे तिल वाली महिलाएं स्वभाव से मेहनती, कुशल और परिवार की तरक्की में योगदान देने वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं के पति के लिए यह तिल बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसी पत्नी के भाग्य का असर पति के करियर और कारोबार पर सीधे रूप में पड़ता है। इन महिलाओं के पति को हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: हथेली पर मौजूद तिल के अच्‍छे और बुरे फल जानें

गर्दन के बीच में तिल होना

जब महिलाओं की गर्दन के बीच में तिल होता है तो वो भी पति के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह तिल न केवल स्त्री के लिए शुभ माना जाता है बल्कि उनके पति की समृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं ज्यादा बुद्धिमान, जिम्मेदार और समझदार मानी जाती हैं, जो परिवार के हर सदस्य को जोड़कर रखने का सामर्थ्य रखती हैं। पति के लिए यह तिल उन्नति और सम्मान का प्रतीक होता है और ऐसे पतियों को जीवन में खुशहाली मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: पैरों में मौजूद तिल बना सकते हैं आपको सौभाग्‍यशाली

पैर के तलवे के बीच में तिल होना

महिलाओं के पैर के तलवे के बीचों-बीच तिल होना भी बेहद शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार पैर के तलवे में तिल वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं और उनका जीवन हमेशा ऐश्वर्य से भरा रहता है।

mole on toe

यही नहीं ऐसी महिलाएं हमेशा यात्रा करती हैं और ये उनके पति की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें यात्रा करने का अवसर अधिक मिलता है और विदेश यात्रा का भी योग बनता है। पत्नी के तलवे के बीच में तिल होना पति के लिए सौभाग्य का संकेत हो सकता है।

अगर आपके शरीर में भी इन जगहों में से किसी भी जगह पर तिल है तो आप भी अपने पति के जीवन में सौभाग्य ला सकती हैं और उनके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: shutterstock. com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP