Parivartini Ekadashi 2025: सितंबर की पहली एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, जीवन में आएंगे शुभ बदलाव

सितंबर महीने की पहली एकादशी जिसे परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं, उसका हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योगनिद्रा के दौरान करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। यह मान्यता है कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। जो भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन्हें अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखने के साथ ही अगर इस दिन डा किया जाए तो इससे जीवन में कई शुभ बदलाव आने लगते हैं और भगवान विष्णु की कृपा होती है।
सितंबर की परिवर्तिनी एकादशी 2025 पर करें पीले वस्त्रों का दान
भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहा जाता है, यानी वे पीले वस्त्र धारण करते हैं। इसलिए इस दिन पीले कपड़े दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दान बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है। यह उपाय आपकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति को बेहतर करता है, जिससे ज्ञान, विवेक और भाग्य में वृद्धि होती है। यह शिक्षा और करियर में सफलता दिलाता है और मान-सम्मान बढ़ाता है।

सितंबर की परिवर्तिनी एकादशी 2025 पर करें अन्न का दान
परिवर्तिनी एकादशी के दिन अन्न दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। इस दिन आप चावल, गेहूं या दालें किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। यह दान राहु और शनि के अशुभ प्रभाव को कम करता है। यह आपके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है, आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और घर में सुख-शांति लाता है।
यह भी पढ़ें: तुलसी ही नहीं, भगवान विष्णु को चढ़ाएं उसकी मंजरी... मिलेंगे ये लाभ
सितंबर की परिवर्तिनी एकादशी 2025 पर करें घी का दान
घी को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसे दान करने से जीवन में शुद्धता आती है। एकादशी पर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और उसके बाद शुद्ध घी का दान करें। यह दान आपकी कुंडली में सूर्य और शुक्र ग्रह को मजबूत करता है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ती है और जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

सितंबर की परिवर्तिनी एकादशी 2025 पर करें धार्मिक पुस्तक का दान
ज्ञान का दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। इस दिन आप किसी जरूरतमंद छात्र को किताबें या धार्मिक ग्रंथ जैसे गीता या विष्णु पुराण दान कर सकते हैं। यह उपाय बुध ग्रह को मजबूत करता है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। इससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है, निर्णय लेने में मदद मिलती है और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
यह भी पढ़ें: एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अपराजिता चढ़ाने से क्या होता है?
सितंबर की परिवर्तिनी एकादशी 2025 पर करें तुलसी का दान
तुलसी को भगवान विष्णु की सबसे प्रिय मानी जाती है। परिवर्तिनी एकादशी पर तुलसी के पौधे का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दान आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मकता का संचार करता है। यह परिवार में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है, और सभी सदस्यों को रोगों से बचाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- परिवर्तिनी एकादशी के दिन कौन सा दीया जलाएं?
- परिवर्तिनी एकादशी के दिन पंचमुखी दीया जलाना चाहिए।
- परिवर्तिनी एकादशी के दिन क्यों मनाई जाती है?
- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं, इसलिए इस एकादशी का नाम परिवर्तिनी है और इसी उपलक्ष में इसका व्रत रखा जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।