(Do not donate rice in these days) हिंदू धर्म में अलग-अलग वस्तुओं का दान करने का विशेष महत्व है। उसी प्रकार चावल का दान करना भी व्यक्ति के लिए शुभ और अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चावल का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ भी हो सकता है और नुकसान भी हो सकता है, लेकिन दिन का ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है। अब ऐसे में चावल का दान किस दिन नही करना चाहिए।
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
किस दिन नहीं करना चाहिए चावल दान? (On which day should rice not be donated)
- किसी भी एकादशी के दिन चावल का दान नहीं करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- शुक्रवार के दिन चावल का दान नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चावल का दान करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है।
- शनिवार के दिन चावल का नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव (शनिदेव मंत्र) नाराज हो सकते हैं। इस दिन अगर आप चावल का दान भी रहें हैं, तो हल्दी और काले तिल मिलाकर दान करें। इससे लाभ हो सकता है।
- अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा उच्च राशि या स्वराशि में हो, तो चावल का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति को कभी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखें।
- किसी भी दिन सूर्यास्त के समय चावल का दान करने से बचना चाहिए। इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं और आपको ग्रह दोष लग सकता है।
- चावल का दिन कभी भी तांबे के बर्तन में रखकर नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी होने की संभावना बनती है।
इसे जरूर पढ़ें - Daan Punya: कब भूल से भी नहीं करना चाहिए दान?
गुरुवार के दिन भी चावल का दान नहीं करना चाहिए। इससे गुरु दोष लग सकता है। इसलिए हल्दी (हल्दी के उपाय) डालकर ही दान करना चाहिए।
चावल दान करने से होते हैं ये लाभ (benefits of donating rice)
- अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष बना रहता है, तो गाय को मीठे चावल खिलाने चाहिए। इससे ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है।
- अगर आपकी शादी में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है, तो खीर में केसर डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इससे समस्याओं का निवारण हो सकता है।
- चावल भगवान शिव को अर्पित करने से भोलेनाथ बेहद प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के सभी दुख दूर हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - घर की खुशहाली के लिए सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 6 चीजों का दान
- चावल का दाना पक्षी और मछली को खिलाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों