Daan Punya: कब भूल से भी नहीं करना चाहिए दान?

Puja Tips: हिन्दू धर्म में दान का बहुत महत्व माना जाता है। पूजा-पाठ और शुभ काम के बाद दान करने का विधान है।
धर्म-ग्रंथों में दान से जुड़े कुछ जरूरी नियम और अन्य बातें भी बताई गई हैं जिन्हें ध्यान में रखकर ही दान करना चाहिए।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कब दान नहीं करना चाहिए और क्या है इसका कारण।
मृत्यु के बाद न करें दान (Do Not Do Daan After Death)

- जब किसी की मृत्यु ह्पो जाती है तो घर के सदस्य उस व्यक्ति के सामान दान कर देते हैं।
- हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, किसी की मृत्यु के बाद कभी भी दान (हिन्दू धर्म के गुप्त दान) नहीं करना चाहिए।
- मृत व्यक्ति की वस्तुएं एक साल पूरा हो जाने के बाद ही किसी को दान में देनी चाहिए।
- तेरहवीं तिथि के दिन भी ब्राह्मण भोज कराना चाहिए लेकिन दान नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: दान और पुण्य का है अलग-अलग महत्व, जानें इनके बीच का अंतर
सूर्यास्त के बाद न करें दान (Do Not Do Daan After Sunset)
- शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि सूर्यास्त के बाद नकारात्मकता हावी होने लगती है।
- ऐसे में सूर्यास्त के बाद किया दान देवी-देवता नहीं बल्कि बुरी शक्तियों को जाता है।
- इसलिए सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए। ऐसे दान का फल नहीं मिलता है।
- सूर्यास्त के बाद दान करने से अशुभ परिणाम जीवन में दिखाई पड़ने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: जीवन में एक बार क्यों करना चाहिए गौ दान, जानें इसका महत्व
ग्रह के अशुभ होने पर न करें दान (Do Not Do Daan During Weak Planet)

- अगर कुंडली में ग्रह अशुभ स्थिति में हों तो पूजा करनी चाहिए न कि दान।
- आपकी राशि के अनुसार जो भी आपके ग्रह स्वामी हैं उनकी स्थिति देख लें।
- अगर वह उच्च स्थान पर हैं तो दान करें अगर नीच स्थान पर हैं तो दान से बचें।
- वहीं शनि, राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) और चंद्रमा के कमजोर होने के दौरान भी दान नहीं करना चाहिए।
- माना जाता है कि कि दान करने से ये तीनों ग्रह अशांत और अशुभ हो जाते हैं।
- इन तीनों ग्रह के कमजोर होने से जीवन में कई संकट आने लग जाते हैं।
अगर भी नियमित दान करते हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से दान से जुड़ी जरूरी बातें और उसके नियम अवश्य जान लें तभी दान का पूर्ण फल प्राप्त होगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।