Maa Lakshmi Ke Pratik: हिन्दू धर्म में दिवाली पर्व का बहुत महत्व माना जाता है। दिवाली का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ घर में मां लक्ष्मी के प्रतीक भी लाने चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं कि मां लक्ष्मी के कौनसे प्रतीकों को दिवाली के दिन घर में लाना शुभ होता है और क्या हैं इन प्रतीकों को घर में लाने के लाभ।
शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं, शास्त्रों में शंख को मां लक्ष्मी का बड़ा भाई बताया गया है। ऐसे में दिवाली के दिन शंख (घर में शंख रखने के नियम) घर लाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है।
हाथी न सिर्फ मां लक्ष्मी के प्रिय माने जाते हैं बल्कि उनके प्रतीक के रूप में भी मान्य हैं। साथ ही, हाथी को धन में वृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में हाथी की मूर्ति दिवाली के दिन घर में अवश्य लानी चाहिए। इससे धन लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
दिवाली के दिन घर में चक्र लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। चक्र को संकट नाशक माना जाता है। चक्र का घर में होना नकारात्मकता और नजर दोष को भी काटता है। साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भी हमेशा परिवार पर बनी रहती है।
मां लक्ष्मी कमल पर विराजमान होती हैं। इसके अलावा, मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प भी कमल है। ऐसे में पीतल, चांदी या सोने का कमल घर में अवश्य लाना चाहिए। इसके अलावा, कमल का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित भी करना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पूजन में भूल से भी न करें इन फूलों का प्रयोग, माने जाते हैं अशुभ
दिवाली के दिन घर में उल्लू की प्रतिमा लाना भी शुभ माना गया है। उल्लू मां लक्ष्मी (कैसे बना उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन) का वाहन है और मां लक्ष्मी का प्रिय भी है। घर में उल्लू की प्रतिमा होना धन लाभ और शुभता के आगमन को दर्शाता है। इससे घर की उन्नति होती है।
दिवाली के दिन घर में श्री यंत्र अवश्य लाना चाहिए। साथ ही, उसकी विधिवत स्थापना भी करनी चाहिए। माना जाता है कि श्री यंत्र के घर में सोने से घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है और आर्थिक संकट कभी भी घेर नहीं पाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के अनुसार दिवाली के दिन मां लक्ष्मी से जुड़े इन प्रतीकों को घर में ला सकते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।