november durga ashtami 2025

November Durga Ashtami Date 2025: कब है नवंबर की दुर्गाष्टमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विशेष उपाय

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा, व्रत और आराधना करने से भक्तों को शारीरिक और मानसिक बल की प्राप्ति होती है। यह व्रत जीवन के सभी कष्टों, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं को दूर करता है।
Editorial
Updated:- 2025-11-28, 12:54 IST

मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है और इसका महत्व ठीक वैसा ही होता है जैसा कि वर्ष में दो बार आने वाली बड़ी दुर्गा पूजा या शारदीय नवरात्रि का होता है। यह दिन विशेष रूप से शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा को समर्पित है जिन्होंने इसी दिन महिषासुर जैसे राक्षसों का वध करके धर्म की रक्षा की थी। इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा, व्रत और आराधना करने से भक्तों को शारीरिक और मानसिक बल की प्राप्ति होती है। यह व्रत जीवन के सभी कष्टों, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं को दूर करता है। साथ ही साधक को सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और धन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यह दिन भक्तों को यह याद दिलाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है और देवी मां अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि नवंबर में कब पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व? 

नवंबर दुर्गाष्टमी 2025 कब है?

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 27 नवंबर, गुरुवार के दिन रात 12 बजकर 29 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 28 नवंबर, शुक्रवार के दिन रात 12 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, नवंबर महीने की मासिक दुर्गाष्टमी 28 नवंबर को मनाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ 

नवंबर दुर्गाष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त 

नवंबर माह की दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। वहीं, किसी भी शुभ काम की शुरुआत या दान आदि पुण्य कर्मों के लिए शुभ समय दोपहर 02:01 बजे से 02:43 बजे तक है जो विजय मुहूर्त कहलाएगा।

november durga ashtami 2025 kab hai

नवंबर माह की दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के आगे सांध्य दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05:31 बजे से 05:58 बजे तक है और रात के विशेष मुहूर्त में मां दुर्गा की पूजा का समय रात 11:48 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा जो निशिता काल है और इस मुहूर्त में पूजा का चौगुना फल मिलता है। 

यह भी पढ़ें: Durga Saptashati Path 2025: किस दिन, किस समय और कैसे करना चाहिए दुर्गा सप्तशती का पाठ?

नवंबर दुर्गाष्टमी 2025 महत्व 

मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत और पूजा करने से भक्तों को कई बड़े लाभ और देवी मां का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से जीवन के सभी दुख, संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। मां दुर्गा अपने भक्तों के सभी प्रकार के भय का नाश करती हैं।

kab hai november durga ashtami 2025

यह व्रत घर में सुख-शांति, धन-समृद्धि और सौभाग्य लाता है। जो लोग व्यापार या नौकरी में सफलता चाहते हैं उन्हें इस दिन व्रत अवश्य करना चाहिए। सच्चे मन से पूजा करने वाले साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से विशेष कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;