(Dhanteras) धनतेरस जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस धन और समृद्धि का त्योहार है। यह हर साल कार्तिक माह के तेरहवें दिन पड़ता है। जिससे पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के दिन मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, कुबेर देवता , मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है।
धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में धनतेरस की पूजा किस दिशा में मुख करके करनी चाहिए। जिससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सके। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
इस दिशा में मुख करके करें पूजा (Dhanteras puja in this direction)
धनतेरस की पूजा करते समय व्यक्ति का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक शक्तियों का संचार हो सकता है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
धनतेरस के दिन बनाएं रंगोली (Make Rangoli on Dhanteras)
धनतेरस के दिन सबसे पहले घर की साफ-सफाई करें। उसके बाद भगवान गणेश, कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की स्वागत के लिए अपने घर के चौखट पर रंगोली बनाएं और अपने घर को फूलों से सजाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
अपने घर की चौखट को साफ रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) ऐसे ही घर में पधारती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2023: पैसों में बढ़ोतरी के लिए धनतेरस के दिन तिजोरी में रखें बस ये मूर्ति
घर के मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक (Make Swastika on main entrance)
घर के मुख्यद्वार पर स्वास्तिक बनाएं। हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बेहद शुभ माना जाता है। इसे शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।
मुख्य द्वार पर बनाएं मां लक्ष्मी के पद चिह्न (Footprints of Goddess Lakshmi)
घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी का चिह्न जरूर बनाएं। यह बाहर से घर में अंदर आते हुए होना चाहिए। इसे बनाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं और दरिद्रता भी दूर हो सकती हैं।
दरवाजे पर लगाएं बंदनवार (bandanawar on the door)
धनतेरस के दिन दरवाजे पर बंदनवार जरूर सजाएं। इसमें आम और अशोक के पत्ते लगाएं। इसे बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2023: सोना या झाड़ू ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी है शुभ
धनतेरस की पूजा में रखें नई मूर्ति (Keep new idol in worship of Dhanteras)
धनतेरस के दिन संध्या के समय जब आप भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र)और मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उनकी मूर्ति नई होनी चाहिए। पुरानी सभी मूर्ति हटा देनी चाहिए। पूजा में कभी खंडित मूर्ति न रखें। इससे घर में देवी-देवताओं का वास नहीं होता है।
अगर आप धनतेरस की पूजा कर रहें हैं, तो इस दिशा में मुख करके करें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों