Dhanteras Vastu Upay 2023: पैसों में बढ़ोतरी के लिए धनतेरस के दिन तिजोरी में रखें बस ये मूर्ति

Vastu Tips: धनतेरस का पर्व भगवान धनवंतरी को समर्पित है। कुबेर देव ही धनवंतरी कहलाते हैं और उनकी पूजा ही धनतेरस के दिन की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुबेर देव अपना खजाना लेकर निकते हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार धन प्रदान कर उसके कष्ट हर लेते हैं। वहीं, ज्योतिष और वास्तु में कुबेर देव से जुड़े कई उपाय बताये गये हैं जिन्हें अजमाने से आप कुबेर देवता को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुबेर देव को प्रसन्न करने का सबसे सरल मार्ग है उनकी स्थापना करना। घर में उनके वास से शुभ होता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कैसे और कहां स्थापित करना चाहिए कुबेर देव को धनतेरस के दिन वास्तु शास्त्र में वर्णित जानकारी के माध्यम से।
धनतेरस 2023 तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने के लाभ

- धनतेरस के दिन कुबेर देव की मूर्ति लाकर घर की तोजोरी में रखनी चाहिए।
- घर की तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने से धन में वृद्धि होने लगती है।
- धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं और धन लाभ (धन लाभ के उपाय) के योग बनते हैं।
- इस दिन तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति सुधरती है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Muhurat 2023: इस साल कब है धनतेरस? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
- धनवंतरी भगवान सिर्फ धन के ही नहीं बल्कि आयुर्देव के देव भी हैं।
- ऐसे में अगर इनकी प्रतिमा मंदिर में स्थापित की जाए तो बीमरी दूर होती है।
- कैसा भी गंभीर रोग नष्ट हो जाता है और घर में सब स्वस्थ्य रहने लगते हैं।
धनतेरस 2023 तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रखने की विधि

- तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति स्थापित कर हे हैं तो दूध से गंगाजल से स्नान कराएं।
- फिर कुबेर देव को लाल कपड़े में लपेटें। कपड़े से सिर्फ शरीर ढकना है मुंह नहीं।
- इसके बाद कुबेर देव को तिजोरी में स्थापित कर दें। तिजोरी को पूरा बंध न रखें।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न
- ध्यान रहे कि रोजाना कुबेर देव एवं तिजोरी (तिजोरी में रखें ये चीजें) की पूजा करना आवश्यक है।
- इसी विधि से मंदिर में स्थापना कर सकते हैं और कुबेर का आशीर्वाद पा सकते हैं।
- बस मंदिर में स्थापना के दौरान मूर्ति को दूध से स्नान कराना नियमानुसार है।
आप भी धनतेरस के दिन घर की तिजोरी में कुबेर देव की मूर्ति रख सकते हैं और इस मां लक्ष्मी एवं कुबेर देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।