वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान शिव की चतुर्भुज तस्वीर या किसी भी रूप में उनकी तस्वीर लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। चतुर्भुज शिव रूप भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप से अलग है। शिव के चतुर्भुज रूप में वे ध्यान मुद्रा में या प्रसन्नचित मुद्रा में हैं। इतना ही नहीं, इसमें अलग-अलग तस्वीरों में भगवान शिव अलग मुद्रा में बैठे हुए हैं। भगवान शिव की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही घर की सुख-शांति बनी रहती है। यह तस्वीर घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और समस्याओं से बचाती है। भगवान शिव की प्रसन्न मुद्रा वाली तस्वीर घर में खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि लाती है। अब ऐसे में सवाल है क्या भगवान शिव की चतुर्भुज तस्वीर घर में लगा सकते हैं और अगर लगा रहे हैं तो उसे किस दिशा में लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति हमेशा उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि कैलाश पर्वत, जो भगवान शिव का निवास स्थान है, उत्तर दिशा में स्थित है। तस्वीर ऐसी जगह लगाएं जहां घर में आने-जाने वाले सभी लोग आसानी से उनके दर्शन कर सकें। अगर आप भगवान शिव की चतुर्भुज तस्वीर लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में होने चाहिए। इससे घर में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
आप जिस दीवार पर या जिस जगह पर शिवजी की तस्वीर लगा रहे हैं, वह जगह पूरी तरह साफ-सुथरी होनी चाहिए। बेडरूम में भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए, इसे शुभ नहीं माना जाता है।
अगर आप भगवान शिव की चतुर्भुज तस्वीर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना पूजा-पाठ करें।
भगवान शिव के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।