हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी जो इस बार 17 जुलाई, दिन बुधवार को है। देवशयनी एकादशी के बाद से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और पाताल में निवास करते हैं। इसके साथ ही, चातुर्मास लग जाता है जिसके दौरान चार महीनों तक शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इसी कारण से देवशयनी एकादशी के कुछ कामों को आवश्यक रूप से करना चाहिए और कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
देवशयनी एकादशी 2024 क्या करें क्या न करें
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे घर में चातुर्मास के दौरान भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी अवश्य करना चाहिए।
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का धाय करते हुए घर में शंख की स्थापना अवश्य करनी चाहिए। शंख की घर में स्थापना से चातुर्मास के दौरान उत्पन्न होने वाली कैसी भी नकारात्मकता प्रभावित नहीं करती है।
देवशयनी एकादशी के दिन काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। चूंकि काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस रंग से जुड़ी वस्तु का प्रयोग करना या फिर इस रंग के वस्त्र धारण करना अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:Devshayani Ekadashi 2024 Bhog: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जरूर लगाएं ये भोग
देवशयनी एकादशी के दिन भूल से भी पीपल या तुलसी की न तो पूजा करनी चाहिए और न ही इन्हें स्पर्श करना चाहिए। इसके अलावा, देवशयनी एकादशी के दिन संध्या आरती के दौरान घंटी नहीं बजानी चाहिए क्योंकि एकादशी की शाम से ही देव सो जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देवशयनी एकादशी के दिन कौन से कार्य हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए और कौन से कामों को करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों