Aaj Ka Rashifal 06 August: किन 4 राशियों को सुननी पड़ सकती है बुरी खबर, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

अगर आप भी इस बारे में जानकारी लेना चाहती हैं कि 06 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और कौन सी राशि के जीवन में क्या बदलाव आ सकते हैं तो यहां पढ़ें आज का राशिफल।
image

आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी के संकेत ला सकता है, वहीं कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। विशेष रूप से चार राशियों को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ग्रहों की चाल कुछ ऐसे संकेत दे रही है जो आपको मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान या पारिवारिक उलझनों की ओर इशारा कर सकते हैं। इसके बारे में पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानकारी दे रहे हैं। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आज किस राशि को मिल सकता है सौभाग्य का साथ और किन राशियों को सुननी पड़ सकती है कोई अप्रिय खबर, तो यहां 06 अगस्त के दैनिक राशिफल के बारे में विस्तार से पढ़ें।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं पर खर्च भी अधिक होंगे। किसी पुराने परिचित से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac  horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और "श्री सूक्त" का पाठ करें।

वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज नए विचार और योजनाएं मन में आएंगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। संतान से संबंधित चिंता का समाधान होगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और 11 बार परिक्रमा करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज आपका मन भावुक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कार्य में देरी हो सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें और “ॐ चं चंद्राय नमः” का जप करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपको लाभ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आर्थिक दृष्टि से आपका दिन शुभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
उपाय: गऊ माता को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आप मानसिक संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और दुर्गा चालीसा पढ़ें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आत्मबल से कार्यों में सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति से जुड़ा लाभ संभव है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार का व्रत रखें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius zodiac horoscope

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज आपका मन अशांत हो सकता है। धन हानि की आशंका है। किसी बुजुर्ग से सलाह लें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

pisces zodiac horoscope

पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP