हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी। इस बार देवशयनी एकादशी 17 जुलाई, दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। विशेष बात यह है कि देवशयनी एकादशी के बाद से भगवान विष्णु चार माह के लिए निद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। इसी कारण से देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना बहुत खास मानी जाती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्हें क्या भोग लगाना चाहिए।
देवशयनी एकादशी 2024 भगवान विष्णु को लगाएं पंचमेवा का भोग
शास्त्रों में पंचमेवा को पांच उच्च रत्नों के समान माना गया है। शास्त्र कहता है कि अगर आप भगवान विष्णु को रत्न अर्पित नहीं कर सकते हैं तो पंचमेवा का भोग अवश्य अर्पित करना चाहिए या पंचमेवा को भगवान विष्णु को देवशयनी एकादशी के दिन चढ़ाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
देवशयनी एकादशी 2024 भगवान विष्णु को लगाएं मिष्ठान का भोग
भगवान विष्णु को देवशयनी एकादशी के दिन मीठे का भोग अगर आप लगाना चाहते हैं तो पीले लड्डू, पीली बर्फी या केसर युक्त मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं। इससे पारिवारुक शांति घर में बनी रहती है और क्लेश मिटता है।
देवशयनी एकादशी 2024 भगवान विष्णु को लगाएं तिल का भोग
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को काले तिल का भोग भी लगाना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि काले तिल नकारात्मकता और अशुभता को काटते हैं। ऐसे में चातुर्मास की अशुभता से बचने के लिए तिल चढ़ाना चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों