चातुर्मास में मुख्य द्वार पर किस पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है? पंडित जी से जानें

हिन्दू धर्म में चातुर्मास का समय विशेष महत्व रखता है। यह चार महीनों की अवधि होती है जब भगवान विष्णु शयन करते हैं और इस दौरान कई शुभ कार्य वर्जित होते हैं। हालांकि, इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठान, जप-तप और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि चातुर्मास में किस पत्ते का तोरण लगाना सबसे शुभ होता है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अगर आप मुख्य द्वार पर तोरण लगा रहे हैं तो किस पत्ते का लगाना शुभ फलदायी माना गया है?
चातुर्मास में मुख्य द्वार पर लगाएं आम के पत्ते का तोरण
चातुर्मास के दौरान मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना सकारात्मकता का कारक माना गया है। हिंदू धर्म में आम के पत्तों को पवित्रता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले आम के पत्तों का उपयोग अवश्य किया जाता है। आम के पत्ते नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करते हैं। ये घर में आने वाले हर व्यक्ति के लिए शुभता का प्रतीक होते हैं। आपको बता दें, मान्यता है कि आम के पत्तों का तोरण देवी-देवताओं को अपनी ओर आकर्षित करता है और उन्हें घर में प्रवेश करने का निमंत्रण देता है। इससे घर पर उनकी कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - शुरू हो चुका है चातुर्मास 2025, जानें इन चार महीनों में क्या करें क्या नहीं
ज्योतिष शास्त्र में आम के पत्ते का महत्व
आम के पत्तों को पवित्रता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चातुर्मास में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए उस अशुभ ऊर्जा को काटने के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण लगाना शुभ फलदायी माना गया है। इससे घर की शुभता बनी रहती है और घर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आती है। आपको बता दें, तोरण को बांधने के लिए लाल या पीले रंग के धागे का उपयोग करना चाहिए। ये रंग भी शुभता और सकारात्मकता के प्रतीक हैं। तोरण की संख्या कम से कम 5, 7 या फिर 11 होना चाहिए। यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - चातुर्मास मास में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।