chaturmas 2025 what things we should not buy for good luck

चातुर्मास मास में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

हिंदू धर्म में चातुर्मास में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इसलिए इस दौरान कोई भी काम करने से बचना चाहिए। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-10, 16:48 IST

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागृत होते हैं। इस दौरान जो बीच की अवधि होती है उसे चातुर्मास कहते हैं। यह चार महीनों का होता है। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु के अलावा भगवान शिव के साथ-साथ अन्य देवी-देवता सृष्टि का संचालन करते हैं। अब ऐसे में चातुर्मास की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने की मनाही होती है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चातुर्मास में न खरीदें काले रंग के वस्त्र

61Oe+5aCoCL

काला रंग अक्सर नकारात्मकता, शोक और अंधकार से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि देवताओं को काला रंग अप्रिय होता है। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं और अन्य देवी-देवताओं की पूजा विशेष रूप से की जाती है। ऐसे में काला रंग पहनना या खरीदना अशुभ माना जाता है। चातुर्मास में विवाह, गृह प्रवेश जैसे कई शुभ कार्य वर्जित होते हैं। काला रंग आमतौर पर शुभ अवसरों पर नहीं पहना जाता है, इसलिए इस दौरान इसे खरीदने से भी बचा जाता है। इसलिए इस दौरान काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें।

चातुर्मास में वाहन खरीदने से बचें

चातुर्मास वह अवधि है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान ब्रह्मांड का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान विष्णु योगनिद्रा में होते हैं, तो शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए उनकी कृपा प्राप्त नहीं होती है। नए वाहन की खरीदारी को एक बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है, इसलिए इसे चातुर्मास में न खरीदने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Sawan 2025: 11 या 12 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें सभी सोमवार तिथियां और धार्मिक महत्व

चातुर्मास में लोहे का सामान खरीदने से बचें

LOHAR3

कुछ मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास में कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं सक्रिय होती हैं और लोहा नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है। इसलिए इसे खरीदने से शुभ परिणाम नहीं मिलते है। इसलिए इस दौरान आप लोहे का सामान भूलकर भी न खरीदें। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए चातुर्मास तक टाल दें।

इसे जरूर पढ़ें - धन वृद्धि के लिए सावन महीने में जरूर करें ये विशेष उपाय, हो सकता है लाभ

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;