Budh Pradosh Vrat July 2024: बुध प्रदोष व्रत के दिन कितने दीपक जलाना चाहिए?

बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। 

Budh Pradosh vrat july  how much deepak should be burnt

बुध प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा का एक विशेष अवसर है। यह व्रत शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की बुधवार को प्रदोष काल में रखा जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से पहले और रात्रि प्रारंभ होने से पहले का समय होता है, जो शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच होता है। बुध प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने का उत्तम अवसर है। इस व्रत को रखने से बुद्धि, ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। बुध प्रदोष व्रत से भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत धन, वैभव और समृद्धि प्राप्ति के लिए भी लाभकारी माना जाता है। अब ऐसे में बुध प्रदोष व्रत के दिन कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

बुध प्रदोष व्रत के दिन जलाएं चार मुखी दीपक

yam ka diya

बुध प्रदोष व्रत के दिन चार मुखी दीपक जलाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। शास्त्रों में चार मुखी दीपक का विशेष महत्व है। इसे चतुर्मुख दीप या ब्रह्म दीप भी कहा जाता है। चार मुखी दीपक चारों दिशाओं में प्रकाश फैलाता है, जिसका अर्थ है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। चार मुखी दीपक चारों वेदों - ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का प्रतिनिधित्व करता है। चार मुखी दीपक को ब्रह्मा जी का प्रतीक माना जाता है, जो सृष्टि के रचयिता हैं। चार मुखी दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। चार मुखी दीपक जलाने से ग्रहों की शांति होती है और ग्रहों के दोष दूर होते हैं।

बुध प्रदोष व्रत के दिन जलाएं एक मुखी दीपक

बुध प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस व्रत को रखने से बुध ग्रह की शांति मिलती है और मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन एक मुखी दीपक भी जलाने सकते हैं। बता दें, एक मुखी दीपक को शमा या घी का दीपक भी कहा जाता है। एक मुखी दीपक जलाने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक?

दीपक जलाने के दौरान जरूर बोले ये मंत्र

navbharat times

बुध प्रदोष व्रत के दिन दीपक जलाने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकती है।

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ गणेशाय नमः
  • ॐ नमः विष्णु भगवाने:
  • ॐ दुर्गे देवी नमः

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP