बुध प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक विशेष व्रत है। यह व्रत शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों में बुधवार को प्रदोष काल में रखा जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त और चंद्रोदय के बीच का समय होता है, जो कि शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। बुध प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को रखने से बुद्धि और विवेक की वृद्धि होती है। ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। धन-धान्य की प्राप्ति होती है। विवाह में बाधा दूर होती है और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। अब ऐसे में बुध प्रदोष व्रत के दिन अभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव का दूध से करें अभिषेक
बुध प्रदोष व्रत के दिन दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना एक प्राचीन और पवित्र अनुष्ठान है। दूध को शुद्धता, जीवन, पोषण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और कई लाभ मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध से अभिषेक करने से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दूध से अभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दूध से अभिषेक करने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
भगवान शिव का दही से करें अभिषेक
दही को पवित्रता, समृद्धि, पोषण, शीतलता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और कई लाभ मिलते हैं। अगर किसी जातक के विवाह में कोई रुकावट आ रही है। तो बुध प्रदोष व्रत के दिन दही से अभिषेक करने से लाभ हो सकता है। साथ ही अक्षय फल की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Budh Pradosh Vrat june 2024 Bhog: बुध प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, होगा लाभ
भगवान शिव का शहद से करें अभिषेक
शहद को मधुरता, जीवन, पोषण, औषधीय गुण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी भी व्यक्ति को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुध प्रदोष व्रत के दिन शहद से अभिषेक करने से लाभ हो सकता है। साथ ही मनवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Budh Pradosh Vrat june 2024: जून के महीने में दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों