May Bhanu Saptami Upay 2025: भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय, भाग्य का मिल सकता है साथ

ऐसा माना जाता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य पूजन करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। इस दिन सूर्य देव से जुड़े कुछ उपाय करने से भाग्य का साथ मिलने लग जाता है।
bhanu saptami 2025 pr kaun se upay kare
bhanu saptami 2025 pr kaun se upay kare

भानु सप्तमी इस साल 4 मई, रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य पूजन करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। साथ ही, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वस्त ने हमें बताया कि इस दिन सूर्य देव से जुड़े कुछ उपाय करने से भाग्य का साथ मिलने लग जाता है और हर कार्य में तरक्की मिलती है। ऐसे में आइये जानते हैं भानु सप्तमी के उपायों के बारे में विस्तार से।

भानु सप्तमी के उपाय

bhanu saptami 2025 pr kya upay kare

भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा के बाद दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें और लाल वस्त्र भी प्रदान करें। भानु सप्तमी के दिन गुड़ और लाल वस्त्र का दान करने से जहां एक ओर सूर्य देव की कृपा बरसती है तो वहीं सूर्य के सहायक ग्रह मंगल भी मजबूत होते हैं और दोनों ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है।

भानु सप्तमी के दिन गाय को रोटी खिलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। भानु सप्तमी के दिन गया को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है एवं सकारात्मकता का संचार बढ़ने लग जाता है। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है, ऐसे में इस दिन गाय को रोटी खिलाने से देव कृपा होती है।

भानु सप्तमी के दिन सूर्य मंदिर जरूर जाना चाहिए। शास्त्रों में वर्णित है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य मंदिर जाकर परिक्रमा लगाने से दुखों के चक्र का शीघ्र अंत होता है और सुखों की वर्षा होने लगती है। शुभ कार्यों की पूर्ति के मार्ग खुलते हैं और अच्छे परिणाम जीवन में नजर आने लगते हैं। सूर्य मंदिर में सूर्य देव के नाम का दीया भी जलाना चाहिए, इससे अज्ञान दूर होता है।

यह भी पढ़ें:Bhanu Saptami Kab Hai 2025: कब है भानु सप्तमी? जानें सूर्य अर्घ्य और पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

ऐसा माना जाता है कि भानु सप्तमी के दिन सूर्य नमस्कार भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य नमस्कार सिर्फ योग नहीं है बल्कि सूर्य देव की कृपा, उनके तेज और उनकी दिव्यता को साधने एवं खुद में उतारने का एक आध्यात्मिक मार्ग भी है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य नमस्कार करते हुए सूर्य देव के 12 नामों का जाप अवश्य करना चाहिए। इससे चौगुना फल मिलता है।

bhanu saptami 2025 pr kaun se upay kare

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव कौन से 12 नामों का जाप करें?

    भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव के इन 12 नामों का जाप करें: ॐ सूर्याय नमः, ॐ भास्कराय नमः, ॐ रवये नमः, ॐ मित्राय नमः, ॐ भानवे नमः, ॐ खगय नमः, ॐ पुष्णे नमः, ॐ मारिचाये नमः, ॐ आदित्याय नमः, ॐ सावित्रे नमः, ॐ आर्काय नमः, और ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।