bhadrapad purnima  lighting diya for lakshmi ji

Bhadrapad Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष चौमुखी दीया जलाने से क्या होता है?

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और मां लक्ष्मी एवं चंद्रमा की पूजा का विधान है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के सामने कौन सा दीया जलाना चाहिए, आइये जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-09-12, 17:39 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर की पड़ रही है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और मां लक्ष्मी एवं चंद्रमा की पूजा का विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकंत वत्स ने हमें बताया कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के सामने कौन सा दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के सामने चौमुखी दीया जलाने के क्या लाभ हैं?

  • भाद्रपद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी अपनी अष्ट विद्याओं के साथ धन का कोष खोलती हैं और पृथ्वी पर भ्रमण करते हुए अपने भक्तों के जीवन में धन प्राप्ति के नए मार्ग बनाती हैं।

bhadrapad purnima ke din maa lakshmi ke samne kaun sa diya jalana chahiye

  • ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके समक्ष चौमुखी दीया जलाना चाहिए। हालांकि चौमुखी दीया जलाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Bhadrapad Purnima 2024: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

  • चौमुखी दीये में बत्ती कलावे की होनी चाहिए। इसके अलावा, लक्ष्मी माता के समक्ष या तो घी का दीपक जलाएं या फिर अलसी के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।

  • अलसी के तेल को धन आकर्षित करने वाला बताया गया है। ऐसे में मां लक्ष्मी के सामने अलसी के तेल का कलावे की बत्ती वाला चौमुखी दीया जलने से धन में वृद्धि होती है। 

यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?

  • साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति में भी तेजी से सुधार होता है और धन के नए स्रोत खुलते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और ध स जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

bhadrapad purnima ke din maa lakshmi ke samne kaun sa diya jalaya jata hai

  • वहीं, अगर अप घी में कलावे की बत्ती डालकर मां लक्ष्मी के सामने दीया जलाते हैं तो इससे धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं और ग्रहों की शुभता भी बनी रहती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर भाद्रपद पूर्णिमा के दिन कौन सा दीया माता लक्ष्मी के सामने जलाना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;