aaj ka choghadiya 5 december 2025

Aaj Ka Choghadiya 5 December 2025: पौष महीने की हुई शुरुआत, सूर्य उपासना के लिए ये मुहूर्त है सबसे उत्तम; देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

आज के दिन का सबसे महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त लाभ और अमृत, सुबह 9:34 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक रहेगा। यह समय विशेष रूप से किसी भी नए व्यापार, लेन-देन या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह सफलता और धन लाभ सुनिश्चित करता है।
Editorial
Updated:- 2025-12-05, 07:05 IST

आज 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार के दिन चौघड़िया मुहूर्त की विशेषता यह है कि सुबह 6:58 बजे से शुरू होने वाला पहला शुभ मुहूर्त चर है जो यात्रा और अस्थिर कार्यों के लिए उत्तम है। इसके बाद, दिन का सबसे महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त लाभ और अमृत, सुबह 9:34 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक रहेगा। यह समय विशेष रूप से किसी भी नए व्यापार, लेन-देन या महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह सफलता और धन लाभ सुनिश्चित करता है। शाम के समय लाभ और शुभ चौघड़िया भी उपलब्ध होंगे जो दिनभर की गतिविधियों के लिए सकारात्मकता लाएंगे। इसके अलावा, आज से पौष महीने की शुरुआत हो रही है, ऐसे में सूर्य उपासना के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे ज्यादा उत्तम रहेगा, आइये जानते हैं इस बारे में एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 5 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

आज 5 दिसंबर की तिथि पर दिन के मुख्य चौघड़िया मुहूर्त जो बन रहे हैं वह- चर, लाभ, अमृत और काल हैं। जहां एक ओर चर मुहूर्त यात्रा, अस्थिर या गतिशील कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। तो वहीं, लाभ मुहूर्त लाभ और सफलता के लिए उत्तम है। व्यापार, नया निवेश या शिक्षा संबंधी कार्य शुरू करने के लिए सर्वश्रेष्ठ।

5 december 2025 din ka choghadiya muhurat

इसके अलावा, अमृत चौघड़िया सभी प्रकार के महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों को शुरू करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, काल मुहूर्त अशुभ समय माना गया है और ज्योतिष गणना के अनुसार, काल चौघड़िया मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इस मुहूर्त में किया गया काम विफल होता है और हानि पहुंचाता है। 

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर सुबह 06:58 बजे से सुबह 08:16 बजे तक
लाभ सुबह 08:16 बजे से सुबह 09:34 बजे तक
अमृत सुबह 09:34 बजे से सुबह 10:55 बजे तक
काल सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

5 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

शुभ: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक। यह पूजा, विवाह और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है।

रोग: दोपहर 01:31 बजे से दोपहर 02:49 बजे तक। इस अवधि में स्वास्थ्य संबंधी कार्य, जैसे दवाई लेना या इलाज शुरू करने से बचना चाहिए।

उद्वेग: दोपहर 02:49 बजे से शाम 04:06 बजे तक। यह तनाव और परेशानी वाला समय है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टाल देने चाहिए।

चर: शाम 04:06 बजे से शाम 05:24 बजे तक। यात्रा शुरू करने या गतिशील व्यापारिक गतिविधियों के लिए अच्छा है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 5 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

आज 5 दिसंबर की तिथि पर रात के मुख्य चार चौघड़िया मुहूर्त जो बन रहे हैं वो- लाभ, उद्वेग, शुभ और अमृत हैं। जहां एक ओर लाभ मुहूर्त कमाने और रुके हुए धन को प्राप्त करने के लिए उत्तम समय। तो वहीं, दूसरी ओर रात के उद्वेग चौघड़िया मुहूर्त में मानसिक तनाव से बचें और शांत रहें।

5 december 2025 raat ka choghadiya muhurat

इसके अलावा, शुभ चौघड़िया मुहूर्त विशेष रूप से धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र जाप और सामाजिक कार्यों के लिए अच्छा है। साथ ही, रात का अमृत चौघड़िया मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ समय है जो सफलता और शुभता लाता है। इस दौरान आप सात्विक विशेष अनुष्ठान करते हैं तो इससे आपको बहुत लाभ होगा। 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
लाभ शाम 05:24 बजे से शाम 07:06 बजे तक
उद्वेग शाम 07:06 बजे से रात 08:49 बजे तक
शुभ रात 08:49 बजे से रात 10:31 बजे तक
अमृत रात 10:31 बजे से देर रात 12:13 बजे तक

5 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

चर: देर रात 12:13 बजे से देर रात 01:56 बजे तक। मध्यम फलदायी, यात्रा या गतिशील कार्य करने के लिए अच्छा।

रोग: देर रात 01:56 बजे से देर रात 03:38 बजे तक। इस अवधि में कोई नया या महत्वपूर्ण काम शुरू न करें।

काल: देर रात 03:38 बजे से सुबह 05:20 बजे तक। इस समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

लाभ: सुबह 05:20 बजे से सुबह 06:58 बजे तक (6 दिसंबर)। सूर्योदय से पहले का यह समय व्यापार और धन संबंधी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

 

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;