
आज 5 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, यह दिन सूर्य देव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि पूरा पौष माह उन्हीं को समर्पित है। इस तिथि की खासियत यह है कि यह मार्गशीर्ष पूर्णिमा के ठीक बाद आती है जो नए चंद्र पखवाड़े की शुरुआत करती है। इस दिन धार्मिक कार्य करना और सूर्य को अर्घ्य देना विशेष फलदायी होता है जिससे स्वास्थ्य, मान-सम्मान और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, ज्योतिष गणना के अनुसार, आज के दिन स्नान-दान से लेकर पूजा-पाठ तक के लिए ये 3 अत्यंत शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
आज के दिन से पौष माह का आरंभ हो रहा है। ऐसे में आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज का दिन बहुत पुण्यकर है क्योंकि आज के दिन रोहिणी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।
| तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
| पौष कृष्ण प्रतिपदा(दोपहर 01:21 बजे)/द्वादशी | रोहिणी | शुक्रवार | सिद्ध | कौलव |

आज के दिन सूर्य उपासना करना बहुत लाभकारी रहेगा क्योंकि पौष माह सूर्य देव को समर्पित है। ऐसे में प्रतिपदा तिथि के दिन सूर्य देव की पूजा और सूर्य देव के निमित्त दान करने से भाग्य का साथ प्राप्त होता है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
| प्रहर | समय |
| सूर्योदय | सुबह 06:58 बजे |
| सूर्यास्त | शाम 05:24 बजे |
| चंद्रोदय | शाम 05:43 बजे |
| चंद्रास्त | सुबह 07:11 बजे (अगले दिन) |
अज के दिन जहां एक ओर प्रातः स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त उपलब्ध है तो वहीं, दूसरी ओर आज के दिन पूजा-पाठ के लिए अभिजित मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा, अगर आप कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो उसके लिए विजय मुहूर्त भी मौजूद है जो शुभ कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा करने में सहायक है।
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| ब्रह्म मुहूर्त (प्रातः स्नान के लिए) | सुबह 05:10 बजे से सुबह 06:04 बजे तक |
| अभिजीत मुहूर्त (पूजा-पाठ के लिए) | दोपहर 11:51 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 01:57 बजे से दोपहर 02:39 बजे तक |
| गोधुली मुहूर्त (संध्या स्नान के लिए) | शाम 05:22 बजे से शाम 05:49 बजे तक |
| अमृत काल | सुबह 11:51 बजे से दोपहर 01:32 बजे तक |
| सायाह्न संध्या (दान-पुण्य के लिए) | शाम 05:24 बजे से शाम 06:46 बजे तक |
आज के दिन अशुभ मुहूर्त भी कई सारे बन रहे हैं, लेकिन अशुभ मुहूर्तों का प्रभाव ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, किसी भी तरह की पूजा-पाठ या विशेष कार्य करने से पूर्व राहुकाल अवश्य देख लें।
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक |
| यमगंड | दोपहर 03:08 बजे से शाम 04:46 बजे तक |
| गुलिक काल | सुबह 08:16 बजे से सुबह 09:34 बजे तक |
| वर्ज्यम | शाम 06:40 बजे से रात 08:21 बजे तक |
| दुर्मुहूर्त (पहला भाग) | सुबह 08:52 बजे से सुबह 09:34 बजे तक |
| दुर्मुहूर्त (दूसरा भाग) | दोपहर 12:33 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक |

आज के दिन कोई बड़ा या प्रमुख त्यौहार नहीं है, लेकिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होने के कारण आज का दिन सूर्य उपासना के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा, शुक्रवार होने के कारण आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।
जहां एक ओर आज के दिन सूर्य देव की पूजा से सौभाग्य मरीं वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा, भाग्य का साथ मिलेगा, उन्नति के मार्ग खुलेंगे तो वहीं, दूसरी ओर मां लक्ष्मी की पूजा से धन-धान्य मरीं वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मां लक्ष्मी का घर में वास स्थापित होगा।
सूर्य देव का उपाय: आज के दिन सुबह स्नान के बाद सबसे पहले सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। इसके अलावा, सूर्य चालीसा का पाठ करना भी उत्तम सिद्ध होगा। यह उपाय आपको उत्तम स्वास्थ्य और मान-सम्मान दिलाएगा।
मां लक्ष्मी का उपाय: आज के दिन शुक्रवार होने के कारण शाम के समय माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें कमल का फूल या लाल वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी और घर में धन का आगमन होगा। आय के स्रोत खुलेंगे।
इसे भी पढ़ें-
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।