Astro Remedies: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। अमावस्या के दिन पितृ तर्पण करने का विशेष विधान है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं। हालांकि इस साल एक अमावस्या अधिक मास के कारण ज्यादा पड़ी।
इन्हीं अमावस्या तिथियों में से एक है भाद्रपद माह की अमावस्या। इस साल भाद्रपद माह की अमावस्या 14 सितंबर को पड़ने जा रही है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि इस दिन व्यक्ति को 6 तरह के दीपक पितरों के लिए अवश्य जलाने चाहिए।
तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो 6 तरह के दीपक जिन्हें जलाने से पितरों की नाराजगी दूर होती है और उनकी कृपा प्राप्त होने लगती है।
भाद्रपद अमावस्या 2023 जलाएं आटे का दीपक
भाद्रपद अमावस्या के दिन पितरों की नाराजगी दूर करने के लिए आटे का दीपक घर की दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) की ओर अवश्य जलाना चाहिए।
भाद्रपद अमावस्या 2023 जलाएं तिल का दीपक
भाद्रपद अमावस्या के दिन पितरों को शांत करने के लिए घर की दक्षिण दिशा की ओर दीपक में काले तिल डालकर जलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:Amavasya Dates List 2023: नोट करें जून से दिसंबर तक की अमावस्या तिथि की पूरी लिस्ट
भाद्रपद अमावस्या 2023 जलाएं लौंग का दीपक
भाद्रपद अमावस्या के दिन दीपक में लौंग डालकर उसे घर के बाथरूम की दिशा की ओर जलाने से पितृ दोष दूर होने लग जाता है।
भाद्रपद अमावस्या 2023 जलाएं कपूर का दीपक
भाद्रपद अमावस्या के दिन दीपक में कपूर (कपूर के उपाय) डालकर घर के मुख्य द्वार पर जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें:Purnima Dates 2023: नोट करें मई से दिसंबर तक की पूर्णिमा तिथि की पूरी लिस्ट
भाद्रपद अमावस्या 2023 जलाएं मीठे का दीपक
भाद्रपद अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दिशा में दीपक में कुछ मीठा डालकर जलाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है।
भाद्रपद अमावस्या 2023 जलाएं मौली का दीपक
इस दिन तिल के तेल में मौली की बाती बनाकर जलाने से पितृ शांत होते हैं, पितृ दोष दूर होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आप भी भाद्रपद अमावस्या के दिन पितृ तर्पण और पिंडदान के साथ इन 6 तरह के विशेष दीयों को जालकर अपने पितरों की नाराजगी को दूर कर सकते हैं और उनका भरपूर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: wallpapercraft, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों