जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, बाल गोपाल जैसी होगी संतान

साल 2025 में जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। जन्माष्टमी का त्योहार भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है।
इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं और उनकी विधिवत पूजा करते हैं। इसके अलावा, जन्माष्टमी का पर्व ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत खास माना जाता है क्योंकि इस दिन ग्रहों की स्थिति शुभ बनी रहती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जन्माष्टमी के दिन अगर कुछ उपाय किए जाएं तो इससे बाल गोपाल जैसी ही संतान मिलती है और लड्डू गोपाल की कृपा से सौभाग्य बढ़ता है।
जन्माष्टमी पर करें तुलसी का उपाय
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा करते समय लड्डू गोपाल को तुलसी दल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी के बिना श्री कृष्ण की कोई भी पूजा अधूरी होती है।

अगर आप जन्माष्टमी पर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाते हैं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए 11 बार परिक्रमा करते हैं तो इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के दिन न करें ये गलतियां, जानें व्रत से लेकर लड्डू गोपाल की पूजा तक के नियम
जन्माष्टमी पर करें शंख का उपाय
जन्माष्टमी के दिन शंख का उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक शंख में दूध भरकर करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अभिषेक के बाद, इसी शंख को घर के पूजा स्थल पर रखना चाहिए।
मान्यता है कि शंख भगवान विष्णु को अति प्रिय है और जन्माष्टमी पर इसका इस्तेमाल करने से वे और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही प्रसन्न होते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
जन्माष्टमी पर करें चंदन का उपाय
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चंदन अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद, उन्हें चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से श्री कृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
अगर आप पूजा के बाद अपने माथे पर भी उसी चंदन का तिलक लगाते हैं, तो इससे मन शांत होता है, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। यह उपाय आपके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाने में मदद करता है।

जन्माष्टमी पर करें बंसी का उपाय
जन्माष्टमी पर बांसुरी का उपाय बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप श्री कृष्ण को एक सुंदर बांसुरी अर्पित कर सकते हैं। पूजा के बाद इस बांसुरी को अपने घर या व्यापार स्थल पर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और खुशहाली आती है।
इसके अलावा, बांसुरी को अगर आप अपने कार्यस्थल पर रखते हैं तो इससे व्यापार में वृद्धि और तरक्की होती है क्योंकि यह भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है और इसे उन्नति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। नौकरी स्थल पर बांसुरी रखने से तरक्की होती है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त, कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
जन्माष्टमी पर करें मोरपंख का उपाय
जन्माष्टमी के दिन मोरपंख का उपाय बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इस दिन आप एक या तीन मोरपंख लेकर उसे भगवान की मूर्ति के पास रख सकते हैं। पूजा के बाद, इस मोरपंख को अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रखना चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, मोरपंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, वास्तु दोष भी घर का दूर हो जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- जन्माष्टमी के दिन कौन से मंत्र का जाप करें?
- जन्माष्टमी के दिन 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- जन्माष्टमी के दिन कौन सा दीया जलाएं?
- जन्माष्टमी के दिन घी या फिर तुलसी की सूखी लकड़ी का दीया जलाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।