ब्रह्म मुहूर्त में जरूर करें इन श्लोकों का पाठ, होंगे ये फायदे

Sanskrit Slokas: हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय उठाना चाहिए और उठने के बाद भगवान का नाम लेना चाहिए। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवान का नाम लेने के साथ-साथ अगर संस्कृत के कुछ श्लोकों का उच्चारण किया जाए तो यह व्यक्ति और उसके परिवार के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तो चलिए जानते हैं सुबह उठने के बाद किन श्लोकों का जाप करना चाहिए।
सुबह के समय करें संस्कृत के इन श्लोकों का जाप

- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती (मां सरस्वती के मंत्र)। करमूले स्थिता गौरी, प्रभाते करदर्शनम्॥
- आरोप्यते शिला शैले यथा यत्नेन भूयसा। निपात्यते सुखेनाधस्तथात्मा गुणदोषयोः॥
- विवादो धनसम्बन्धो याचनं चातिभाषणम्। आदानमग्रतः स्थानं मैत्रीभङ्गस्य हेतवः॥
- यस्य कृत्यं न विघ्नन्ति शीतमुष्णं भयं रति। समृध्दिरसमृद्धिर्वा स वै पण्डित उच्यते॥
यह भी पढ़ें: Morning Mantras: सुबह उठकर इन मंत्रों के जाप से नहीं होती घर में धन की कमी
- यदि सन्ति गुनाः पुंसां विकसन्त्येव ते स्वयम्। नहि कस्तुरिकामोदः शपथेन विभाव्यते॥
- वाणी रसवती यस्थ, यस्य श्रमवती क्रिया। लक्ष्मी : दानवती यस्य, सफलं तस्य नीवितं॥
- मा कुरु धनजनयौवनगर्वं हरति निमेषात्कालः सर्वम्। मायामयमिदमखिलं हित्वा ब्रह्मपदं त्वं प्रविश विदित्वा॥
- धनानि भूमौ पशवश्च गोष्ठे भार्या गृहद्वारि जनः श्मशाने। देहश्चितायां परलोकमार्गे कर्मोनुगो गच्छति जीव एकः॥
- विद्या विवादाय धनं मदाय शक्तिः परेषां परिपीडनाय। खलस्य साधोर् विपरीतमेतद् ज्ञानाय दानाय च रक्षणाय।
सुबह के समय श्लोक जाप करने के लाभ

- सुबह के समय अगर संस्कृत के इन श्लोकों का जाप किया अजय तो इससे नकारात्मकता दूर होती है।
- व्यक्ति के भीतर और घर में सकारात्मक ऊर्जा (सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के उपाय) का प्रवेश होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
- सुबह के समय इन श्लोकों का जाप करने से दैवीय कृपा मिलती है और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रह्म मुहूर्त में करें इन मंत्रों का जाप, घर की नकारात्मकता हो जाएगी दूर
- सुबह के समय जो भी व्यक्ति इन श्लोकों का जाप करता है उसका पूरा दिन उत्तम बीतता है।
- सुबह उठने के बाद इन श्लोकों के जाप से मन की शुद्धि होती है और दिमाग तीव्र बनता है।
- सुबह के समय इन श्लोकों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास स्थापित होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि सुबह के समय किन श्लोकों का जाप करना चाहिए और क्या हैं इन श्लोकों के जाप से मिलने वाले अद्भुत लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।